Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बदजुबान नेता श्रीकांत त्यागी के घर के बाहर बने अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर,10 लोग भेजे गए जेल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: सेक्टर- 93 में स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में महिला के साथ अभद्रता करने वाले बद जुबान बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी के घर के बाहर सोसाइटी के कॉमन एरिया और पार्किंग पर किए गए अवैध निर्माणों को नोएडा प्राधिकरण ने कार्रवाई करते हुए ध्वस्त कर दिया है, जबकि श्रीकांत त्यागी अभी फरार चल रहा है पुलिस की आधा दर्जन टीमें उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है.

नोएडा प्राधिकरण अतिक्रमण दस्ता आज सुबह से ही एक्शन में दिखाई दिया और श्रीकांत त्यागी के घर पर बने हुए अवैध हिस्सों को गिराने के लिए पहुंच गया. शुरू में तो हाथों से दीवार तोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन हथौड़े से दीवार गिराने में आ रही दिक्कतों के चलते बुलडोजर को बुलाया गया और फिर अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया गया. श्रीकांत त्यागी ने पार्किंग में बालकनी के साथ कई जगह बाउंड्री करके कॉमन एरिया को कवर करके अपनी संपत्ति के रूप में शामिल कर इस्तेमाल कर रहा था. उसकी दबंगई से परेशान सोसायटी के लोगों का कहना था कि लगातार शिकायत कर रहे थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी जिसके कारण श्रीकांत त्यागी के हौसले काफी बढ़ गए थे. लेकिन श्रीकांत त्यागी ने यह नहीं सोचा होगा एक महिला के साथ अभद्रता करने का खामियाजा उसे अपने घर तुड़वा कर चुकाना पड़ेगा..

पुलिस के अधिकारियों के अनुसार श्रीकांत त्यागी अभी फरार चल रहा है, उसकी चार गाड़ियां जब्त की जा चुकी है इसमें से एक गाड़ी पर उसने एमएलए का स्टीकर लगा रखा था, इसके लिए उसके खिलाफ भी धारा 420 का मुकदमा अलग से दर्ज किया गया है और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धारा 14(1) एक के तहत अपराध के जरिए हासिल की गई संपत्ति को कुर्क करने की भी कार्रवाई की जाएगी.नोएडा पुलिस ने कल अवैध रूप से ओमेक्स सोसाइटी में प्रवेश करने वाले गिरफ्तार लोगों पर कार्रवाई की है। कुल 10 लोगों को, नितिन त्यागी, लोकेंद्र त्यागी, राहुल त्यागी, चर्चिल राणा, प्रिंस त्यागी, रवि पंडित ,अजित चौधरी, निशांत त्यागी, सचिन त्यागी और अंकुर मिश्रा. के खिलाफ 11 धाराओं 147,447,504,506,323,419,34,120b, 332,353 और 7CLA में मुकदमा दर्ज किया गया है.

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: दलाल के जरिए 40,000 रुपए रिश्वत मांग रहा एसएचओ एसीबी के शिकंजे में, दलाल अरेस्ट, एसएचओ पर केस दर्ज

Ajit Sinha

फरीदाबाद में 20 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते बिजली बोर्ड के जेई तथा अस्सिस्टेंट लाइनमैन को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

17 वर्षीय किशोर का अपहरण करके सनसनीखेज हत्या करने के मामले में तीन और आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x