Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: एफसीआई गोदाम के सामने वाली ग्रीन बेल्ट में पौधारोपण अभियान चलाया गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आज कपिला इंडस्ट्रीज एवं ग्रीन बिग्रेड द्वारा एफसीआई गोदाम के सामने वाली ग्रीन बेल्ट में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम के आयुक्त यशपाल यादव ने ग्रीन बेल्ट में पौधा लगाकर की। उनके साथ मिलकर ग्रीन बिग्रेड के सदस्यों ने भी ग्रीन बेल्ट में 40 सेकंड में 40 पौधे लगाकर कीर्तिमान स्थापित किया। सभी टीम के सदस्यों ने अपने द्वारा लगाए हुए पेड़ों पर फ्रेंडशिप बैंड बांधकर उनके संरक्षण की शपथ ली। इस सफल आयोजन का संचालन गौरव अरोड़ा ने किया। इस आयोजन को और खूबसूरत बनाने के लिए बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण के ऊपर कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

इस मौके पर निगमायुक्त ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है क्योंकि हमारे चारों तरफ ग्लोबल वार्मिगिं तेजी से फैल रहा है, इसलिए हम लोगों की आने वाली पीढ़ियों को बचाने के लिए पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना बहुत जरूरी है। निगमायुक्त ने बताया कि वृक्षारोपण – एक पहल की ग्रीन ब्रिगेड पर्यावरण संरक्षण के अलावा रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त भारत, कोविड वैक्सिनेशन कैम्प इत्यादि का भी सफल आयोजन कर चुकी है। उन्होंने कपिला इंडस्ट्रीज और ग्रीन बिग्रेड के इन अच्छे कामों के लिए प्रशंसा भी की।

आज कपिला इंडस्ट्रीज के मालिक गौरव सेठी एवं वृक्षारोपण – एक पहल के सदस्यों सुनील भारद्वाज, पूर्णिमा रस्तोगी, सुधीर शर्मा, सन्तोष झा और अन्य सदस्यों ने बताया कि वृक्षारोपण – एक पहल ग्रुप पिछले चार वर्षों से पौधारोपण कर रहा है और अभी तक 2150 से अधिक पेड़ धरती माँ को समर्पित कर चुके है जिसमे छायादार वृक्ष, फलों और औषधी के पौधे शामिल है। आज के कार्यक्रम में पर्यावरण के प्रति समर्पित साथियों को भी सम्मानित किया गया। पर्यावरण के प्रति पूर्णतः समर्पण के लिए कपूर साहब और प्रसाद को यशपाल यादव ने विशेष रूप से सम्मानित किया। इस आयोजन का समापन पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ के नारे के साथ किया गया।

Related posts

फरीदाबाद:ग्रीन पटाखों को छोड़कर सभी प्रकार के पटाखों के निर्माण, बिक्री, फोड़ने और उपयोग पर रोक : जिलाधीश

Ajit Sinha

तजाकिस्तान के उजांद शहर से आई सौयोदा सूरजकुंड मेले के सांस्कृतिक मंचों पर अपने कमाल और जमाल से दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्रबिंदु बनी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे बड़े होनहार हैं – राजेश नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x