Athrav – Online News Portal
नोएडा

हाईटेक ट्रैफिक पुलिस का, हाईटेक कारनामा, ओवर स्पीड का चालान एक स्थान पर 4 बार किया गया है।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: इंटेलिजेंट ट्रैफिक सिस्टम से लैस नोएडा की हाईटेक ट्रैफिक पुलिस का, हाईटेक कारनामा उजागर हुआ है जो 72 वर्षीय बुजुर्ग के एक दिन में, एक ही स्थान पर ओवर स्पीड के चार चालान काट दिए गए. चार ओवर स्पीड के चालान की प्रति लेकर न्यायालय में भटक रहे बुजुर्ग अधिवक्ता आदित्य भाटी के सम्पर्क आए तो अधिवक्ता आदित्य भाटी ने इस मामले में ट्विटर पर शिकायत की है. उनका कहना है कि बुजुर्ग 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से अधिक वाहन नहीं चलाते. इंटरनेट मीडिया पर इस घटनाक्रम से संबंधित कागजात वायरल कर कार्रवाई पर सवाल खड़ा किया गया है.

ये चालन के नोटिस ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी सोसायटी में रहने वाले 72  वर्षीय बुजुर्ग राजेश चंद्र सक्सेना कार के है, जिनका ओवर स्पीड का  चालन एक स्थान पर चार बार किया गया है. राजेश चंद्र सक्सेना चार ओवर स्पीड के चालान की प्रति लेकर न्यायालय में भटक रहे हैं. सभी चालान एक ही स्थान, एक ही दिन और एक ही समय के हैं. जबकि चालान संख्या अलग-अलग हैं.प्रति चालान दो-दो हजार रुपये का जुर्माना भरने को कहा गया है.नोएडा ट्रैफिक पुलिस से ये चूक हुई है इसके बावजूद बुजुर्ग परेशान हैं और उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. इसके चलते उन्होंने चालान की प्रतियां ट्वीट कर समस्या के समाधान की मांग की है. इस मामले को संज्ञान में आने के बात डीसीपी ट्रैफिक गणेश शंकर साहा का कहना है कि नोएडा एलिवेटेड रोड जहां हल्के वाहनों और बाएं भारी वाहनों के लिए गति सीमा निर्धारित है. यहां एक चालान ओवर स्पीड का हुआ है और देखा गया है कि 3 अतिरिक्त चालन एक ही समय पर जनरेट हो गए हैं.

मामले की छानबीन की गई यह मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है और जो शिकायत करता है हम से संपर्क किया  है सभी चालान को मंगवाया गया हैं. इस मामले में जो चालान हुए हैं उनमें एक सही है अन्य तीन चलान को निरस्त कर दिया जाएगा.डीसीपी ट्रैफिक का कहना है कि ऐसा कभी-कभी तकनीकी खामियों के कारण से हो जाता जब एक समय में एक से ज्यादा चालान जनरेट हो जाते हैं ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. कई बार ऐसा होता है इनके समाधान  के लिए ट्रैफिक कार्यालय में शिकायत सेल बने हुए हैं, जहाँ बाकी सभी चालान निरस्त कर दिया जाता है. मैं लोगों से अपील करना चाहूंगा कि अगर इस तरह की शिकायतें आपकी हैं तो आप नोएडा ट्रैफिक के कंट्रोल हेल्पलाइन नंबर, व्हाट्सएप नंबर, ट्विटर पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.अब तो लोगो को घर पर ही चालान का भुगतान सुविधा दी जा रही है. 

Related posts

करोड़ों का भूमि घोटाला में मैनेजर के पद पर तैनात एमएलसी नरेंद्र भाटी का सगे भाई कैलाश भाटी अरेस्ट।

Ajit Sinha

मुंबई में मॉडलिंग करने वाली लड़की ने ग्रेटर नोएडा की पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी की14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की।

Ajit Sinha

फर्जी कंपनी बनाकर ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले दो चीनी नागरिक अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x