Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा एसटीएफ, अंबाला की टीम ने आज आतंकी शमशेर सिंह को 1.3 kg RDX (Explosive) के साथ किया अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा एसटीएफ अंबाला की टीम ने आज आतंकबादी गतिविधियों में शामिल आतंकी शमशेर सिंह पुत्र परगट सिंह , निवासी जिला तरनतारन , पंजाब को अरेस्ट किया हैं। इस आतंकी ने एक महीने पूर्व हरियाणा में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (बम) IMPROVISED EXPLOSIVE DEVICE( Bomb) इम्प्लांट की थी. पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ करने पर पता चला की माह जून में यह अपने चार साथियों के साथ शाहाबाद आया था.

जिनके साथ मिलकर इस आतंकी ने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (बम) (IMPROVISED EXPLOSIVE DEVICE) (Bomb) को प्रत्यारोपित इम्प्लांट (Implant) किया था. इस आरोपित को पकड़ करके इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस ( IMPROVISED EXPLOSIVE DEVICE) प्रत्यारोपण वाली जगह की पहचान करवाई गई. इसके बाद बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाकर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IMPROVISED EXPLOSIVE DEVICE ) को निष्क्रिय करवाया गया है. पुलिस टीम ने घटनास्थल से 1.3 kg RDX (Explosive) , एक डेटोनेटर, एक PTD SWITCH, एक बैटरी, , एक टिफिन नुमा बॉक्स बरामद हुआ है , जिसके संबंध में अनुसन्धान जारी है.

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा में एक आईएएस अधिकारी का तबादला,ए. श्रीनिवास बने मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha

एक पेड़ मां के नाम अभियान को उद्योगों से भी मिला समर्थन

Ajit Sinha

दिल्ली -एनसीआर में पिस्तौल और गोलियां सप्लाई करने वाले के एक आरोपित को अरेस्ट किया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x