अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा : सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सेक्टर- 93 ए स्थित सुपरटेक एमराल्ड के दोनों टावर अपेक्स-सियान में विस्फोटक लगाने का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। इसके लिए पुलिस ने एनओसी जारी कर दी है। यह जानकारी डीसीपी, मुख्यालय राम बदन सिंह ने दी. एडिफिस इंजीनियरिंग के प्रतिनिधियों का कहना है कि दोनों टावर में किए गए 10 हज़ार छेदों विस्फोटक लगाने का काम अब 60 लोगों की टीम शुरू कर दे देगी. इस टीम देश के छह और दक्षिण अफ्रीका के सात इंजीनियरों की मदद दस लोकल ब्लास्टर और हेल्पर करेंगे। देश में पहली बार इतनी ऊंची बिल्डिंग को गिराया जाएगा। सुपरटेक एमराल्ड के दोनों टावर एपेक्स-सियान की ऊंचाई करीब 101-101 मीटर है।
इन दोनों टावर को तोड़ने के लिए 3 हजार 7 सौ किलो विस्फोटक लाया जाना है। अब पुलिस को एडिफिस इंजीनियरिंग की ओर से हरी झंडी का इंतजार है इसके बाद नोएडा पुलिस पलवल रवाना होगी। पलवल से तड़के सुबह चार बजे विस्फोटक नोएडा लाया जाएगा। एक गाड़ी में डेटोनेटर और दूसरी में विस्फोटक होंगे। एक गाड़ी इनके आगे-आगे चलेगी। सुरक्षा के लिहाज से विस्फोटक किस रास्ते से और कितने बजे लाया जाएगा, इसे गोपनीय रखा गया है। एडिफिस इंजीनियरिंग के प्रतिनिधियों का कहना है कि 325 किलोग्राम सुपर पावर 90, 63300 मीटर सोलर कार्ड, 10990 डेटोनेटर और चार आईईडी का इस्तेमाल होगा। जितना विस्फोटक नोएडा लाया जाए, उसका इस्तेमाल शाम छह बजे तक कर लिया जाएगा। अगर विस्फोटक बचेगा तो पुलिस पलवल वापस ले जाएगी। करीब 15-20 दिन तक रोज यह काम होगा।
कुल 3700 किलोग्राम विस्फोटक लगेगा। डीसीपी, मुख्यालय राम बदन सिंह ने बताया कि ट्विन टावर को गिराने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया था। इसके लिए एडिफिस इंजीनियरिंग की ओर से विस्फोटक के इस्तेमाल और लाने ले जाने की एनओसी जारी कर दी गई है। इसमें जो भी नियम होंगे, उनका पालन करना होगा। पुलिस की ओर से दी गई एनओसी में साफ कहा गया है कि अगर इस विस्फोट के दौरान किसी तरह की जन-धन की हानि होती है तो कार्यदायी संस्था एडिफिस इंजीनियरिंग जिम्मेदारी होगी। पुलिस ने एनओसी में साफ किया है कि अंतिम ब्लास्ट के बाद पूरे मलबे की जांच करनी होगी। संभव है कि इसमें कोई ऐसा विस्फोटक हो, जो इस्तेमाल में नहीं आया। लिहाजा, इसे हटाने का काम एडिफिस इंजीनियरिंग का होगा।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments