Athrav – Online News Portal
खेल हरियाणा

डीजीपी हरियाणा, प्रशांत कुमार अग्रवाल से मिले विश्व पुलिस और फायर गेम्स के पदक विजेता

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला/चंडीगढ़: विश्व पुलिस और फायर गेम्स-2022 के हरियाणा पुलिस के पदक विजेताओं ने पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हरियाणा प्रशांत कुमार अग्रवाल से भेंट की।डीजीपी ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस के सक्रिय खिलाड़ियों ने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सदैव प्रदेश का नाम रौशन किया है। उन्होंने आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दी।

पदक विजेताओं में संयुक्त पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम कुलविंदर सिंह भी शामिल हैं जिन्होंने गोल्फ स्पर्धा में तीन पदक अपने नाम किए। उन्होंने व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक और अपने टीम मेट के साथ एक-एक स्वर्ण और रजत पदक भी अपने नाम किए।डीएसपी प्रदीप कुमार ने 97 किग्रा कुश्ती स्पर्धा में रजत पदक जीता।

हेड कांस्टेबल संतोष कुमारी ने 76 किग्रा कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम कर हरियाणा पुलिस का नाम रोशन किया। इसी प्रकार, एएसआई मोनिका, एचसी सुनीता और कांस्टेबल वैभव ने हाल ही में नीदरलैंड के रॉटरडैम में आयोजित विश्व पुलिस एंड फायर गेम्स में अपने-अपने खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल अपने नाम किए।

Related posts

सीनियर सिटिज़न से ऑनलाइन ठगी करने के आरोपित को थाना मनसा देवी की टीम ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा ब्रेकिंग: अब सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य 5 लाख तक के कार्य विभागीय स्तर पर करा सकेंगे।

Ajit Sinha

जेजेपी जल्द करेगी संगठन में बदलाव और विस्तार, मेहनती कार्यकर्ताओं को मिलेंगी नई जिम्मेदारी: निशान सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x