Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

होटल में फांसी पर लटकी मिली लड़की का लाश, पुलिस कर्मी पर लगा हैं रेप के बाद हत्या करने का आरोप

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के एक होटल में 25 वर्षीय लड़की की लाश फांसी पर लटकी मिली है। लड़की शहर की एक नामी सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करती थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ओयो होटल पहुंची और लड़की के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में लड़की के परिजनों ने एक पुलिस कांस्टेबल पर रेप और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले में काफी गंभीरता से जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक गत 1 अगस्त को 25 वर्षीय लड़की ने नोएडा के सेक्टर-70 में स्थित ओयो होटल में रूम बुक किया था। 24 घंटे बाद 2 अगस्त तक जब होटल का गेट नहीं खुला तो मैनेजमेंट ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और देखा कि 25 वर्षीय लड़की की लाश फांसी पर लटकी हुई है। इस मामले में लड़की के परिजनों ने उत्तर प्रदेश पुलिस के एक कांस्टेबल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

परिजनों का कहना है कि कांस्टेबल ने पहले उनकी बेटी के साथ रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उनकी बेटी के शव को फांसी पर लटका दिया । वहीं इस मामले में नोएडा की एसीपी अंकिता शर्मा का कहना है कि पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के सही कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगा। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जांच में आए तथ्यों से आगे की छानबीन की जाएगी।

Related posts

भ्रष्टाचार के आरोप में ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और यूपीएसआईडीसी (UPSIDC) के 8 अफसर सस्पेंड

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -17 की टीम ने आज एक 10000 रूपए के एक ईनामी  बदमाश विनोद को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: आईसीजेएस-सीसीटीएनएस परियोजना में प्रगति डैशबोर्ड पर हरियाणा पुलिस रही प्रथम।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x