Athrav – Online News Portal
नोएडा

बेकाबू निजी बस ने कार को मारी जबरदस्त टक्कर में मसाला कारोबारी की मौत, दो लोग घायल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा: रविवार शाम रबूपुरा कस्बे से रुपये कलेक्शन कर लौट रहे मसाला कारोबारी की कार में रबूपुरा-झाझर मार्ग पर एक बेकाबू निजी बस ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस कार को कुचलते हुए पास में बने प्राथमिक विद्यालय की दीवार में जा टकराई। घटना में व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके दो साथी गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को ग्रेनो के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज फरार बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।रबूपुरा-झाझर सड़क पर हुए हादसे के बाद बस और कार की हालत को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता कि दुर्घटना भीषण रही होगी.

एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कस्बा ककोड़ निवासी पुरुषोत्तम उर्फ डब्बू अग्रवाल किचन मसला व्यापारी हैं। आस-पास कस्बों में मसाले  की सप्लाई करते हैं। वह अपने दो साथियों मोहित और रिंकू अमर सिंह निवासी सैदमपुर ककोड़ के साथ रुपये कलेक्ट करने रबूपुरा आए थे। गांव मेंहमदपुर के पास जब वे कार से पहुंचे तो सामने से आ रही जेवर- सिकंदरा बाद मार्ग पर चलने वाली एक तेज गति निजी बस ने उनकी रिनॉल्ड कार में जोरदार टक्कर मार दी।

एडीसीपी ने बताया जब उनकी कार गांव मेंहमदपुर के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही तेज गति निजी बस ने उनकी रिनॉल्ड कार में जोरदार टक्कर मार दी। बताया जाता है कि बस इतनी तेज गति में थी कि कार को कुचलते हुए पास में बने प्राथमिक विद्यालय की दीवार तोड़कर खाई में जाकर रुकी। हादसे में कार सवार मसाला व्यापारी पुरुषोत्तम उर्फ डब्बू अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके साथी मोहित व रिंकू गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। बस को कब्जे में लेकर शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Related posts

कार्ड की डिटेल हैक कर, उसका क्लोन बनाकर लोगों के एकाउंट से रूपए  निकालने वाले गैंग का पर्दाफाश,एक महिला सहित 3 अरेस्ट 

Ajit Sinha

पत्नी निक्की को जला कर मारने व पुलिस हिरासत से भागने पर पति विपिन के पैर में पुलिस ने सिरसा चौराहे के पास मारी गोली।

Ajit Sinha

बीएमडब्ल्यू कार से 19 किलो 496 ग्राम चांदी गबन कर भाग रहे तीन आरोपित को पुलिस ने दबोचे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x