Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

बीजेपी सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ जो भी आवाज उठाता है, उसको ईडी और विजिलेंस के नाम से डराया जाता है-दीपेंद्र हुड्डा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: राज्यसभा सांसद व सदस्य सीडब्ल्यूसी दीपेन्द्र सिंह हुड्डा के फरीदाबाद आगमन पर आज सुबह दिल्ली बदरपुर बॉर्डर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला और उनकी टीम ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह में लखन कुमार सिंगला के साथ तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ललित नागर एवं कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता एवं युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नितिन सिंगला मौजूद रहे। दीपेंद्र हुड्डा ने शानदार अभिवादन के लिए सभी का धन्यवाद किया और कहा कि आज बीजेपी सरकार से लोगों का मोहभंग हो गया है।

महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के अलावा लोगों को कुछ नहीं मिला। विकास के बड़े -बड़े वादे करने वाली भाजपा सरकार की आज पोल खुल गई है। आज प्रदेश का युवा बेरोजगार है और गलत दिशा में जा रहा है, मगर भाजपा सरकार लोगों को हिंदू मुसलमान के नाम पर लड़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ जो भी आवाज उठाता है, उसको ई डी और विजिलेंस के नाम पर डराया जाता है।

इस मौके पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नितिन सिंगला ने कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष उदयभान का आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी ने जो मान सम्मान उनको दिया हुआ, वो उसका कर्ज अवश्य निभाएंगे। पार्टी आलाकमान ने जो जिम्मेदारी और विश्वास मुझ पर जताया है, उसको पूरी करूंगा। इस मौके पर नितिन सिंगला के साथ सैंकड़ों युवा कार्यकर्ता बदरपुर बॉर्डर पहुंचे और दीपेंद्र सिंह हुड्डा का फूल मालाओं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: प्रदेश में चरमराई कानून व्यवस्था, अपराध और भ्रष्टाचार का बढ़ा ग्राफ : कुलदीप बल्यान

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गांव डीग एवं सुनपेड़ में 13 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से विकसित की जा रही दो कॉलोनियों में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट ने की तोड़फोड़।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:आयुक्त यशपाल यादव ने निगम की कार्यप्रणाली सुधार ने के लिए स्टाफ रेशनलाइजेशन के आदेश जारी किए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x