Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद : करोड़ों की सम्पत्ति हड़पने : एक बहन ने अपने सगे भाई के खिलाफ व्हाट्सप्प व फेसबुक पर अश्लील मैसेज व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा करवाया दर्ज।

 
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : एक महिला ने भूपानी थाने में करोड़ों की प्रॉपर्टी हड़पनें के चक्कर में अपने सगे भाई के खिलाफ व्हाट्सप्प व फेसबुक पर अश्लील मैसेज भेजने और मना करने पर  जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज करवाया हैं। पुलिस की मानें तो साइबर सैल की सहयोग इस  मामलें की जांच की जा रहीं  हैं।

  जांच अधिकारी गुरुचरण का कहना हैं कि एक महिला ने भूपानी थाने में पांडव नगर,  दिल्ली निवासी रजत  शर्मा के खिलाफ व्हाट्सप्प व फेसबुक पर अश्लील मैसेज भेजने का मुकदमा दर्ज करवाया हैं। उनका कहना हैं कि पीड़िता व आरोपी शख्स दोनों ही आपस रिश्ते में सगे भाई बहन हैं। उनका कहना हैं कि अभी तक के जांच में यह मालूम हुआ कि पीड़िता की मां के नाम करोड़ों की प्रॉपर्टी हैं पहले उसकी मां अपने बेटे रजत शर्मा के पास रहती थी और पिछलें दिनों पीड़िता ने अपनी मां को अपने घर  ले आई और अपने पास रख ली तथा उसके नाम से जो करोड़ों की प्रॉपर्टी थी उसे अपने नाम करवा ली। इस घटना से नाराज भाई रजत शर्मा ने पीड़िता को व्हाट्सप्प एंव फेसबुक पर गलत शब्द लिख दिए , उसको पीड़िता ने आधार कर अपने भाई रजत शर्मा के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 292 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज करवा दिया।  उनका कहना हैं कि इस मामले में साईबर सेल की सहायता से  जांच की जा रहीं हैं।

Related posts

फरीदाबाद ;पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी के समक्ष सूरजकुंड थानें में लगाए गए खुले दरबार में दो शिकायतें आई, मौके पर ही निपटा दी गई।

Ajit Sinha

20000 रूपए रिश्वत लेने के मामले में उप निरीक्षक राजकुमार के खिलाफ अदालत में एसीबी रोहतक की टीम ने चार्जशीट किया पेश।

Ajit Sinha

60 करोड़ रूपए के हेरोइन और अफीम के साथ दो तस्करों को एनएच -27 , झंझारपुर ,दरभंगा , बिहार से अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x