Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : शिव शंकर सेवा दल ने गृहविहिन 85 बच्चों को दी राशन समाग्री

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

 फरीदाबाद : शिव शंकर सेवा दल ने आज तिकोना पार्क स्थित गृह विहिन हॉस्टल में रह रहे 85 बच्चों के लिए राशन समाग्री दी। इस अवसर पर प्रधान प्रकाश लाल शर्मा ने कहा कि हमारी संस्था कई सालों से जरुरतमंदो के लिए इस तरह के कार्य करती रहती है। हमारी संस्था को पता चला की हर महीने इन बच्चों के लिए सरकार राशन देती है लेकिन दो महीने से राशन नहीं आया। इस पर संस्था के पदाधिकारी ने विचार करते हुए यह निर्णय लिया की इस गृह विहिन बच्चों की हर संभव मदद करेंगे। हमारी संस्था ने बच्चों के लिए आटा ,दाल ,चावल ,घी ,तेल ,कपडे जूते आदि सामान हॉस्टल का वार्डन एम के कौशल को सामान सौपा। शिव शंकर सेवा दल के प्रधान बताया कि हमारी संस्था हर वर्ष अमरनाथ में भंडारा लगाना व शहर में कई गरीब परिवारों को राशन सामग्री व बच्चों को किताबें ,स्कूल बेग ,वर्दी भी उपलब्ध करता है। इस मोके पर हरीश भाटिया,आत्म प्रकाश शर्मा,सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर के पूर्व प्रधान बलविंदर खत्री,सोनू भाटिया,अरुण वोहरा ,गद्दी नशीन शिवाला नंबर 2 बसंत लाल शर्मा,मोनी चावला ,सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर के चैयरमेन संजय शर्मा ,राजेंद्र ,जीवन दास भाटिया,बबली शर्मा ,तिलक भाटिया व् अनुज नागपाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे

Related posts

फरीदाबाद: मृतक मुस्ताक ने विनोद बिधूड़ी और योगेश के हाथ पर तोड़ दिए थे, इसलिए उसकी गोली मारकर हत्या कर दी-दो अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लक्कड़पुर फाटक पर बने फुट ओवर ब्रिज से आमजन को मिलेगा लाभ: सीमा त्रिखा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: समर ग्रैंड मैरिज हॉल में आज अचानक लगी भयंकर आग-देखें लाइव वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x