Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

सनसनीखेज खुलासा: उधार के 1500 -2000 रूपए नहीं दिए तो शख्स की तकिए के कवर से गला घोंट कर हत्या कर दी-अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: उधार के पैसे 1500 -2000 रूपए नहीं दिए तो एक शख्स ने अपने पहचान के लड़के को तकिए के कवर से गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया। और वारदात को अंजाम देने के बाद ये आरोपित अपने गिरफ्तारी से बचने लिए भाग गया। अब  अपराध शाखा -17 की टीम ने आज उसे अरेस्ट किया हैं। ये सनसनीखेज वारदात को आरोपित ने गत 20 जुलाई 2022 को सरहौल इलाके में अंजाम दिया था। ये सनसनीखेज खुलासा आज एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने  अपने कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए हैं। 

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गत  20 जुलाई 2022 को थाना सैक्टर-17/18, गुरुग्राम में एक सूचना मिली कि सरहौल में एक युवक फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ा है। इस सूचना पर पुलिस टीम तुरन्त घटनास्थल पर पहूंची तथा युवक को सरकारी अस्पताल ईलाज के लिए ले जाया गया जहां पर डाक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस टीम ने आगामी कार्रवाई  करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह भेजा गया तथा घटनास्थल को निरीक्षक कराया गया। उनका कहना हैं कि गत 21 जुलाई -2022 को मृतक  के चचेरे भाई ने *मृतक की पहचान अवधेश, उम्र 27 वर्ष* के रूप में की तथा मृतक अवधेश के गले में नील का निशान था तथा छाती पर व हाथ पर चोट के निशान भी थे। इस सम्बन्ध में मृतक अवधेश के चचेरे  भाई की शिकायत पर ।थाना सेक्टर-17/18, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज  किया गया। 

उनका कहना हैं कि इस मुकदमे  में अपराध शाखा -17 के प्रभारी नरेंद्र चौहान की टीम ने हत्या करने की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित महेन्द्र उर्फ छोटू, उम्र 30 वर्ष को गत 23-24 की रात को से अरेस्ट कर लिया। आरोपित से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि मृतक अवधेश व आरोपित महेंद्र उर्फ़ छोटू  की आपस में अच्छी जान पहचान थी। आरोपित ने मृतक को रुपए उधार दिए हुए थे। गत  20 जुलाई 2022 की दोपहर को इन दोनों (मृतक व आरोपी) ने साथ बैठकर शराब पी, उसके बाद रुपयों के लेनदेन को लेकर इनका आपस में झगङा हो गया तो उसने अवधेश का गला दबा दिया और तकिए के कवर का फन्दा बनाकर उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस से बचने के लिए अपने गांव भाग गया, किन्तु पुलिस ने उसको  वहां से अरेस्ट  कर लिया। आरोपित  पुलिस  रिमांड पर है जिसे कल अदालत के सम्मुख पेश किया जाएगा। मुकदमा  अनुसंधान अधीन है।

Related posts

नीरज बवाना -नवीन बाली गैंग का फरार गैंगस्टर साहिल पकड़ा गया।

Ajit Sinha

महिला की हत्या उसी के दोस्त ने होटल के कमरे में की थी, आरोपित दोस्त, होटल मालिक, मैनेजर सहित 4 लोग अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ने बुकियों व होटलों में ग्राहकों को 200 से अधिक लड़कियों को जिस्म फरोशी के लिए परोसनें वाले लड़का -लड़की को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x