Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने सड़क दुर्घटना में घायल शख्स को अस्पताल पहुंचाने वाले को किया सम्मानित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद; नेशनल हाईवे एनएचपीसी फ्लाईओवर के पास लगभग 1 बजे दिल्ली की तरफ जाने वाले बाईक सवार को इको गाड़ी ने टक्कर मार कर गिरा दिया जिससे बाईक सवार को काफी चोट आई। घायल व्यक्ति को लोगों  ने चारों तरफ से घेर रखा था। जिसमें कुछ लोग घायल व्यक्ति की वीडियो बना रहे थे। मौके पर मौजूद कोई भी घायल व्यक्ति की मदद के लिए आगे नहीं आया था।  उसी वक्त मनोज , निवासी गर्ग कॉलोनी, बल्लभगढ़, एनएचपीसी चौक के पास से जा रहे थे।  उन्होंने देखा घायल व्यक्ति सड़क पर पड़े हुए हैं। काफी लोगों की भीड़ जमा हो रखी थी, काफी लोग वीडियो बना रहे थे और सड़क पर जाम लग गया था, मनोज मंगला ने जाम खुलवाते हुए घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति को इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए तुंरत अपनी गाड़ी से बी.के. अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया।

आज  पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोडा ने अपने कार्यालय में मनोज मंगला को उनके सराहनीय कार्य के लिए 5000 रुपए नगद इनाम व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मनोज मंगला ने मानवता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल को अस्पताल में पहुंचा कर एक मिसाल पेश की है। उन्होंने बताया कि अक्सर देखा गया है कि सड़क दुर्घटना होने पर लोग वीडियो बनाने लगते हैं। मदद के लिए कोई आगे नहीं आता है। जिससे सड़क  पर जाम लग जाता है और दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है। लेकिन फरीदाबाद में इंसानियत की मिसाल पेश करने वाले कुछ मनोज मंगला जैसे लोग भी हैं जो अपने जरूरी काम को छोड़कर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा कर इंसानियत का कार्य करते हैं। हमें सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद के लिए हमेशा आगे आना चाहिए। जिससे की किसी दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति की जान बचाई जा सके। सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने

वाले व्यक्ति को फरीदाबाद पुलिस के द्वारा इनाम दिया जाएगा। इससे पहले भी मनोज मंगला ने सड़क दुर्घटना में घायल काफी व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचा कर भर्ती कराया है। जिसमें 19 जून को शारदा पब्लिक स्कूल के सामने शैलेंद्र नाम के घायल अवस्था में व्यक्ति को एशियन अस्पताल में भर्ती करा कर इलाज कराया एक अन्य मामले मे 14 मई को बल्लभगढ़ पेट्रोल पंप के सामने हाईवे पर एक्सीडेंट में घायल प्रवेश शर्मा को बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, वही 12 मई को तरुण नाम का लड़का नीलम चौक पर एक्सीडेंट में घायल को राघव अस्पताल में भर्ती कराया था, 31 मई को ओरियंट कंपनी के सामने दुर्घटना में घायल अनीता को बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस तरह से उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल काफी लोगों को अस्पताल पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है। फरीदाबाद पुलिस ऐसे व्यक्तियों को सम्मान करती है जो दूसरों को जिंदगी देते हैं। मनोज मंगला के सराहनीय कार्य से प्रभावित होकर उनके साथ पुलिस कमिश्नर  कार्यालय में प्रेमचंद शर्मा, गौरव तंवर, श्री चंद्र गौतम, सतीश बैसला, रवि नागर और हेमंत भी मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद: यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, डीसीपी ट्रैफिक को नियुक्त किया गया नोडल अधिकारी- सीपी

Ajit Sinha

विधायक राजेश नागर ने कहा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जन उत्थान रैली में तिगांव क्षेत्र से हजारों लोग होंगे शामिल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नगर निगम चुनाव के मद्देनजर मतगणना के लिए तैयार प्रशासन: डीसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x