Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद: जजपा चुनाव प्रभारी व श्रम मंत्री अनूप धानक व जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया के संग कई स्थानों पर बैठके आयोजित की।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जननायक जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी राज्य श्रम मंत्री अनूप धानक.और  राष्ट्रीय सचिव केसी बांगड़.पूर्व मंत्री हर्ष कुमार. राष्ट्रीय सचिव सूबे सिंह बोहरा, पूर्व विधायक रमेश खटक व शैलजा भाटिया ने जिले की विभिन्न क्षेत्रों में नगर निगम चुनाव के मद्देनजर बैठकैं आयोजित की।आपको बता दें कि बड़खल क्षेत्र में प्रेम किशन आर्य पप्पी के कार्यालय और दौलताबाद ओल्ड फरीदाबाद तथा सीमा सितोलिया के निवास स्थान पर्वतीय कॉलोनी वार्ड नंबर- 7 में पदाधिकारियों और कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक  की गई।राज्य श्रम मंत्री अनूप धानक ने विभिन्न बैठकों में कार्यकर्ताओं से क्षेत्रीय बूथों को मजबूत करने के लिए निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की कमेटी बनाई जाए जो क्षेत्रीय लोगों से निरंतर संपर्क में रहें और जरूरतमंदों की सहायता तथा जनहित की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल्का प्रधान को सूचित करें ताकि बाधित कार्य को पूरा किया जा सके।चुनाव प्रभारी राज्यमंत्री अनूप धानक के साथ जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया सभी बैठक में शामिल थे।

जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने बताया कि पार्टी के आला पदाधिकारियों और चुनाव प्रभारी के मार्गदर्शन में जिला फरीदाबाद की प्रत्येक क्षेत्र में युवा कर्मठ सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम मकड़ी के जाल की भांति मजबूती के साथ सेवा देने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि  पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिलजुल कर पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए वचनबद्ध हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद द्वारा GST चोरी के शक में 2 वाहनों को पकडे, फिर अदा करवाया करीब 8 लाख का जुर्माना

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भाजपा के कुशासन से जनता त्राहि त्राहि कर रही है और मोदी और खट्टर के राज को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है.लखन सिंगला

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: महिलाओं के नए युग का आगाज पानीपत से होगा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 दिसंबर को करेंगे “बीमा सखी योजना” का शुभारंभ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x