Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:आईएमटी क्षेत्र में लगाए जाएंगे 20,000 से अधिक पौधे : विकास चौधरी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:आईएमटी क्षेत्र में इस बरसाती सीजन में 20,000 से अधिक पौधे रोपित किए जाएंगे। जिनमें छायादार,फलदार तथा औषधीय पौधे शामिल हैं। यह बात एचएसआईआईडीसी के संपदा अधिकारी विकास चौधरी ने आज एक विशेष वार्ता के दौरान संवाददाता को बताई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र को हरियाली युक्त बनाने तथा प्रदूषण मुक्त करने के लिए यह सघन अभियान चालू कर दिया गया है, और शीघ्र ही इस लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पौधा रोपण के दौरान आईएमटी के सभी औद्योगिक संस्थानों तथा सामाजिक संस्थाओं का पूरा सहयोग लिया गया है। एक प्रश्न के उत्तर में चौधरी ने कहा कि आई एम टी क्षेत्र में एचएसआईआईडीसी का कार्यालय भी स्थापित कर दिया गया है। ताकि उद्योगपतियों को अपनी समस्याओं के लिए अन्य स्थानों पर न भटकना पड़े, वही एफएमडीए का भी कार्यालय भी आईएमटी क्षेत्र में स्थापित किया गया है।

चौधरी ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 15 अगस्त को हर औद्योगिक संस्थान पर तिरंगा फहराने के लिए भी लोगों को जागरूक किया गया है। ताकि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर स्वतंत्र दिवस को बड़ी धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जा सके।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अनमोल ने बच्चों संग मिलकर ‘गीत सलोने बचपन के’ पुस्तक किया विमोचन

Ajit Sinha

फरीदाबाद ;ग्रीन फिल्ड कालोनी व चार्मवुड विलेज में रिहायशी मकानों में चल रहे सैकड़ों दुकानें 15 से 20 दिसंबर के बीच होगी सील।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर लखानी अरमान ग्रुप के चैयरमेन के. सी. लखानी के निवास, परिवार के बीच पहुंचे, बुकलेट भेंट की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x