Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा: खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के जिला इंचार्ज सहित तीन 30,000 की रिश्वत लेते अरेस्ट, एक केस फरीदाबाद में दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ़: हरियाणा राज्य विजिलेंस ब्यूरो ने दो मामले दर्ज कर खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर सहित तीन लोगों को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि पहले मामले में आरोपित खादी ग्राम उद्योग बोर्ड, पानीपत के इंचार्ज अनिल कुमार और कंप्यूटर ऑपरेटर विजय कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ अरेस्ट किया है।

दोनों आरोपित शिकायतकर्ता को डेयरी व्यवसाय के लिए बोर्ड के माध्यम से 25 लाख रुपये का ऋण जारी करने के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) पोर्टल पर स्कोर कार्ड अपलोड करने की एवज में पैसे की मांग कर रहे थे। आरोपित अनिल कुमार के पास जिला जींद और सोनीपत का अतिरिक्त प्रभार भी है। इस संबंध में उनके खिलाफ करनाल स्थित ब्यूरो थाने में मामला दर्ज किया गया है।

एक अन्य मामले में जिला पलवल निवासी आरोपित बिचैनिया युसूफ खान (निजी व्यक्ति) को हथीन तहसील में प्लॉट का रजिस्ट्रेशन कराने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपित युसूफ ने अपने लिए 1000 रुपये, कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 1500 रुपये, तहसीलदार के लिए 3500 रुपये और शेष 4000 रुपये सरकारी पंजीकरण शुल्क के रूप में मांगे थे।अरेस्ट आरोपी युसूफ खान के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत फरीदाबाद में मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Related posts

फरीदाबाद: बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा द्वारा आयोजित कानूनी शिक्षा और प्रशिक्षण संगोष्ठी की मेजबानी की

Ajit Sinha

23 वर्षीय लड़के की बदले की भावना से सनसनीखेज हत्या करने के मामले में 4 नाबालिग लड़के चढ़े पुलिस के हत्थे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में आज 80 नए कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ अब यह आंकड़ा 960 तक पहुंचा, कल के मुकाबले 9 केस कम हैं। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x