Athrav – Online News Portal
हरियाणा

सीएम ने कहा , श्रीमती द्रौपदी मुर्मू अच्छे व्यक्तिव की धनी, इसलिए उन्हें उम्मीद से अधिक वोट मिल रहे, उनका जीतना तय

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कहा कि मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि राष्ट्रपति पद के मतदान में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को अनपेक्षित वोट भी मिलेंगे। एनडीए की उम्मीदवार श्रीमती मुर्मू अच्छे व्यक्ति की धनी हैं, इसलिए उन्हें उम्मीद से अधिक वोट मिल रहे हैं। उनका जीतना तय है। मुख्यमंत्री सोमवार को हरियाणा विधानसभा में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान करने के बाद मीडिया से रूबरू हो रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के सभी राज्यों के साथ लोकसभा व राज्यसभा में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान हो रहा है, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। दोपहर 12.30 बजे तक हरियाणा विधानसभा में 48 वोट डाले जा चुके हैं। कुछ विधायक दिल्ली में भी मतदान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए और यूपीए के उम्मीदवारों के मतदान का अपना-अपना गणित है, मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि एनडीए पद की उम्मीदवार श्रीमति द्रौपदी मुर्मू काफी अंतर से जीत दर्ज करेंगी और 25 जुलाई को शपथ ग्रहण करेंगी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के महिला उम्मीदवार होने से देशभर की महिलाओं में उत्साह का संचार होगा। श्रीमती मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनने जा रही हैं, वहीं जनजातीय समाज से वे पहली महिला हैं, जो राष्ट्रपति पद के लिए चुनी जाएंगी। एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राष्ट्रपति हो या उप-राष्ट्रपति एनडीए ने सोच समझकर सभी समीकरण के हिसाब से अच्छे व पढ़े-लिखे उम्मीदवारों का चयन किया है। उप -राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ राजस्थान के रहने वाले हैं और वकील रहे हैं। इसके साथ-साथ वे पश्चिम बंगाल में गवर्नर रहे हैं। वहां उनकी अच्छी भूमिका रही। उन्हें उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाकर अच्छा संदेश दिया है।

Related posts

रूल 134ए के तहत मुफ्त एडमिशन देने के लिए सरकार बना रही दबाव, बन रही टकराव की स्थिति: हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल्स कांफ्रेंस

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 2 आईएएस और 26 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद को राधाष्टमी पर मिली 302 करोड़ रुपये की मनोहर सौगात

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x