Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद : प्रयास को अपहरण व छीना – झपटी करने के आरोपी दोस्तों को पकड़ने के लिए पुलिस कर रहीं जगह -जगह छापेमारी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : अपहरण  व छीना -छपटी के मामलें में सारन थाना पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह -जगह छापेमारी कर रही हैं पर पुलिस को आरोपियों को पकड़ने में सफलता खबर लिखे जानें तक नहीं मिल पाई थी। यह मामला बीते सोमवार को सुशील कुमार की शिकायत पर सारन थाने में दर्ज किया गया था। पुलिस की मानें तो शिकायतकर्ता के भतीजे प्रयास का ईलाज एक निजी अस्पताल में अभी चल रहा हैं।
        सुशील कुमार ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि वह जवाहर कालोनी के मकान नंबर  1503 के रहने वाले हैं और रविवार  के दिन सांय के वक़्त उनके भतीजे प्रयास को  मोहित व उसके दोस्तों ने अपहरण किया और उसकी जमकर पिटाई कर दी व उसका मोबाइल फोन व गले से सोने की चैन छीन कर फरार हो गए। बताया गया हैं कि  प्रयास को जायदा गंभीर चोटें आई हैं का  ईलाज  फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा हैं। इस प्रकरण में एसएचओ वेद प्रकाश का कहना हैं कि घायल प्रयास  ब्यान देने की स्थिति में अभी नहीं हैं और आरोपी मोहित व उसके दोस्तों को पकडनें के लिए कई जगहों पर  पुलिस की छापेमारी चल रहीं हैं। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि सहीं वजह आरोपी मोहित के पकड़े जाने के बाद ही पता चलेगा और उन्होनें दावा किया कि आरोपी गणों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फिल्ड कालोनी में बिल्डरों ने वैध बिल्डिंगों में ग्राहकों लूटने के लिए बनाएं गए अवैध निर्माणों को डीटीपी ने तोडा।

Ajit Sinha

होली के दिन किचड लगाने पर हुई कहासुनी, धक्का देकर छत से गिराया,पुलिस ने मामला दर्ज कर 2 आरोपितों को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज हरियाणा पुलिस के पचास हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार हैं। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x