Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

कांग्रेस पार्टी राष्ट्रपति पद की गरिमा को छोटा करने की साजिश रच रही है- गौरव भाटिया

अजीत सिन्हा / नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया की ओर से जारी प्रेस वक्तव्य:भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के राष्ट्रपति उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के लिए कांग्रेस पार्टी और विपक्ष के कुछ नेताओं द्वारा अभद्र टिप्पणी करना अस्वस्थ राजनीति का परिचायक है। कांग्रेस पार्टी राष्ट्रपति पद की गरिमा को छोटा करने की साजिश रच रही है किन्तु वे ऐसा करने में कभी सफल नहीं होंगे। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समाज की महिला हैं। वे अपनी कर्मठता, ईमानदारी और कर्तव्य परायणता से यहाँ तक पहुंची हैं। भाजपा और एनडीए ने उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है और कई विपक्षी पार्टियों ने भी उन्हें समर्थन देने की घोषणा की है।

कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए “Evil Philosophy” जैसे शब्दों का प्रयोग कर अभद्र टिप्पणी करना सर्वथा अनुचित है। कांग्रेस की राजनीति को देश की जनता ने बार-बार नकारा है। कांग्रेस द्वारा राष्ट्रपति पद की गरिमा को धूमिल करने की जो निरंतर कोशिश की जा रही है, उससे देश की सम्मान पर चोट पहुंचा है। भारतीय जनता पार्टी का एक ही ध्येय है – राष्ट्र प्रथम। चुनाव आएंगे – जायेंगे लेकिन किसी भी संवैधानिक पद की गरिमा, किसी भी महिला के सम्मान के साथ खिलवाड़ और आदिवासी समाज के लोगों को छोटा आंकने जैसी गुस्ताखी कांग्रेस पार्टी को कदापि नहीं करनी चाहिए। भाजपा का सिद्धांत है अंत्योदय जबकि कांग्रेस पार्टी अंत्योदय पर ही पूर्ण विराम लगा देती है। कांग्रेस का मानना है कि देश का बड़ा पद सिर्फ और और सिर्फ गांधी परिवार के लिए है।

इस बात की पीड़ा कांग्रेस पार्टी को है कि कोई भी अपनी मेहनत और कर्मठता से कैसे बड़े पद पर आ गया? कांग्रेस पार्टी को अत्यंत गरीब परिवार से निकल कर अपनी मेधा, कर्मठता, अथक परिश्रम और जनता के आशीर्वाद से देश के प्रधानमंत्री पद पर प्रतिष्ठित हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से नफरत है, उसे एक दलित गरीब परिवार से निकल कर निष्कलंक जीवन जीते हुए अपनी मेधा के आधार पर देश के राष्ट्रपति पद पर प्रतिष्ठित रामनाथ कोविंद से नफरत है और वह अब श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के लिए भी अनर्गल शब्दों का प्रयोग कर रही है। यही कांग्रेस की मानसिकता है।

Related posts

दिल्ली हाईकोर्ट से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लगा झटका।

Ajit Sinha

सीएम योगी वाला अंदाज, वही तेवर वही चाल, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है यूपी के ‘जूनियर सीएम’ का वीडियो

Ajit Sinha

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता रेसलर बजरंग पुनिया ने की सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x