Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

कोको बार में कातिलाना हमला करने के नियत ताबड़तोड़ गोली मारने के मुख्य आरोपित को पुलिस ने धर दबोचा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -19 की टीम ने आज गत 2 -3 जुलाई 2022 की रात कोको बार में कातिलाना हमला नियत से चलाई गई गोली के मामले में एक शख्स को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट आरोपित का नाम मोहित जगौता , निवासी तरसेम कॉलोनी , जसिया हैबोवाल , जिला लुधियाना , पंजाब हैं। अभी तक गोली चलाने का कारण पता नहीं चल सकता हैं। ये खुलासा आज पंचकूला के डीसीपी सुरेंद्र पाल सिंह ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए। 

डीसीपी सुरेंद्र पाल सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि गत 2-3 जुलाई 2022 की रात को कोको बार  में हुई लडाई-झगडे में जान से मारने की नीयत से गोली चलाई गई थी ।  जिस मामले में कोको बार चली गोली  से एक शख्स को टांग में गोली लगने से व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति  अन्य को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल सेक्टर- 6 में भर्ती करवाया गया ।  इस बारे में  सूचना प्राप्त होने पर पुलिस व क्राईम ब्रांच की टीम तुरंत मौका पर पहुंची ।

इस मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए आरोपितों  के खिलाफ भारतीय दंड संहिता धारा 323,307  व 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत थाना सेक्टर- 5 में मामला दर्ज किया गया । इस मामले का अनुसंधान क्राईम ब्रांच सेक्टर- 19 इंस्पेक्टर निर्मल सिंह व उसकी टीम द्वारा वारदात का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपित को सोमवार  को पिहोवा से अरेस्ट किया गया । अरेस्ट किए गए आरोपित को  अदालत  सम्मुख पेश कर अगले दो दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया हैं इस दौरान आरोपित से गहनता से पूछताछ की जाएगी। 

Related posts

ईट व्यापारी की पैरों में गोली मार कर 35200 रुपए छीनने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं,केस दर्ज।    

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला:अब खिलाड़ी स्टेडियमों में निःशुल्क कर सकेंगे खेलों की तैयारी

Ajit Sinha

चंडीगढ़: आगामी 23 सितम्बर (शनिवार) को नहीं लगेगा गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x