Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद : एक लड़की के साथ डियूटी के दौरान एक कंपनी में कंपनी के ही चार अधिकारीयों ने किया सामूहिक बलात्कार, केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद ; एक 20 वर्षीय  लड़की ने अपने  कंपनी के चार अधिकारीयों पर साजिश के तहत उसके साथ  सामूहिक बलात्कार करने व मारपीट करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं। इस प्रकरण में सेक्टर -55 थाना पुलिस इस प्रकरण की बारीकी से जांच कर रहीं हैं ताकि को सच्चाई को सामने लाया जा सकें।

                             पीड़िता ने पुलिस में लिखित शिकायत दी, कि वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है और वहां पर रोहित चावला उसे पैसे का लालच देकर जबरन बलात्कार किया और इसके बाद भी वह डरा धमका कर उसके साथ कई बार बलात्कार किया। उसका  कहना हैं कि पांच अगस्त को वह कंपनी में काम  कर रही थी, उसी वक़्त एक मैडम आई और उसे कहने लगी कि रोहित चवला  ने अपने चैंबर में तुम्हें बुलाया हैं। इसके बाद मैं उसके चैंबर में चली गई तो वहां पर देखा कि रोहित चावला, मैनेजर पंकज ,अजय व एक अन्य शख्स एक साथ बैठें हुए हैं और मैडम दरवाजें के बहार खड़ी हैं  जो उसे बुला कर साथ लेकर आई  थी।
                            उसका कहना हैं कि वहां पर रोहित चावला , मैनेजर पंकज , अजय व एक शख्स और था इन सभी लोगों ने एक साजिश के साथ चैंबर मारपीट की और उसके साथ एक -एक करके जबरन बलात्कार किया। इस संबंध में सेक्टर -55 थाना पुलिस ने भारतीय दंड सहिंता की धारा 376 डी, 506, 323 व 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं और इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Related posts

दो लोगों को गोलियों से भून कर सनसनीखेज हत्या करने के एक मामले में एक वांछित आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

एक युवती को पांच कुरान बांटने के आदेश का फरीदाबाद के वकीलों ने किया विरोध

Ajit Sinha

गर्ल स्कूलों और कॉलेजों के बाहर लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले आशिक मिजाज लड़कों पर अब रहेगी महिला पुलिस की सख्त नजर – विकास अरोड़ा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x