Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद : तीन दिवसीय संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को लीग मैच काफी रोमांचक रहे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : जवाहर नवोदय विद्यालय, मोठूका में चल रही तीन दिवसीय संभाग स्तरीय क्रिकेट  प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को लीग मैच काफी रोमांचक रहे। अंडर 14ए आयु वर्ग में करनाल संकुल को सवाई माधोपुुर संकुल ने तीन विकेट से हराया, जिसमें जनवि, झालावार के सुमिर ने सात रन पर तीन विकेट लेकर सवाई माधोपुुर संकुल की जीत में अहम योगदान दिया। वहीं करनाल संकुल की तरफ से जनवि, मुंगेशपुर के आदिल ने 27 रन देकर चार विकेट लिये।
                                        अंडर 17ए आयु वर्ग में करनाल संकुल ने जोधपुर संकुल को 35 रन पर ऑलआउट कर दिया, जिसमें राजन एवं हिमांशु ने तीन-तीन विकेट लिये । अंडर 19ए आयु वर्ग में सवाई माधोपुुर संकुल ने जोधपुर संकुल को 13 रन से हराया, जिसमें जनवि नागौर के लोकेश ने 3 विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्कूल के प्राचार्य एस.के. त्यागी ने बताया कि संभागीय स्तरीय इस प्रतियोगिता में राजस्थान, हरियाणा एवं दिल्ली के कुल 56 विद्यालयों के छात्र भाग ले रहे हैं। इसमें राजस्थान के सभी विद्यालयों को दो संकुल सवाई माधोपुर और जोधपुर संकुल में विभाजित किया गया है। इसी प्रकार हरियाणा एवं दिल्ली के सभी  विद्यालयों को करनाल संकुल में सम्मिलित किया गया है। संभागीय स्तर पर चयनित छात्र गुजरात के गोधरा में होने वाली नेशनल क्रिकेट खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन वैली के आरडब्लूए के कार्यालय पर जल्द चलेगा डीटीपी इंफोर्स्मेंट का बुल्डोजर, आरडब्लूए ने मांगा समय

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बिल्डर की गुंडागर्दी : ग्रीन फील्ड कालोनी में बिल्डर ने एक महिला को अपने ऑफिस में बुलाकर लात घूसों से कर दी पिटाई, होंगें गिरफ्तार।

Ajit Sinha

किसान संघर्ष समिति नहरपार फरीदाबाद के किसानों का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x