Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

फ्लैट में अवैध रूप से चल रहे कसीनो पर पुलिस ने छापा मारकर किया भंडाफोड़, 4 लड़कियों समेत 10 लोग अरेस्ट।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के थाना बिसरख पुलिस ने साया जोन सोसायटी गौर सिटी फर्स्ट क्षेत्र में एक फ्लैट में अवैध रूप से चल रहे कसीनो पर छापा मारकर मौके से चार लड़कियों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस कसीनों के संचालन करने वाले मास्टरमाइंड सुदीप यादव ,  सुनील त्यागी फरार होने में सफल हो गये जिनकी तलाश पुलिस कर रही है. पुलिस को छापे के दौरान कसिनो से एक लाख रुपये नगद, कैसीनो टेबल तीन ताश की गड्डी, 3145 क्वाइन, और अंग्रेजी शराब की बोतले वैलेंटाइन बरामद की गई है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है. 

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कई अवैध धंधे चलने के कई मामले आते रहे हैं। चीनी नागरिक द्वारा ग्रेटर नोएडा में पब खोलकर संदिग्ध गतिविधियां संचालित करने के मामला की जाँच पुलिस कर ही रही है, इस बीच गोवा के एक कैसीनो ग्रुप से फैंचाजी लेकर साया जोन सोसाइटी में अवैध कसीनो चलने का मामला सामने आया है। इस कसीनो चलाने के लिए गोवा से कैसिनो  चलने ट्रेंड 4 लड़कियों को भी बुलाया गया था. नोएडा सेंट्रल के डीसीपी हरिश्चंद्र ने बताया कि एक सूचना पुलिस को मिली थी कि साया जोन सोसायटी गौर सिटी फर्स्ट क्षेत्र से फ्लैट 2018 में अवैध कसीनो का कारोबार चल रहा है

पुलिस ने फ्लैट पर छापा , मारकर रिया पत्नी रवि, चीजा खडका पुत्री बल बहादुर खडका, शिवा थापा पुत्री बल बहादुर थापा, सुनीता आले पुत्री बुद्धालामा समेत 10 अन्य लोग जिनमें संचालक तरुण प्रताप सिंह, रवि, सोभित कुमार, शिव भगवान, रितिक, विभोर शर्मा को गिरफ्तार किया है. डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लाख रूपये नकद, कैसीनो टेबल से तथा तीन ताश की गड्डी व 3145 कॉइन व दो कैसीनो टेबल जुए की फड़ से व 4 डीलर बटन व दो अंग्रेजी शराब की बोतल वैलेंटाइंस बरामद की गयी है.  डीसीपी हरिश्चंद्र ने बताया कि इस कसीनों के संचालन करने वाले मास्टरमाइंड सुदीप यादव,  सुनील त्यागी फरार है गोवा के एक कैसीनो ग्रुप से फैंचाजी लेकर कसीनों चलाने लगा इस कसीनो चलाने के लिए गोवा से कसीनो चलने ट्रेंड 4 लड़कियों को भी बुलाया गया था.  

Related posts

नॉएडा: मोबाइल छीन कर भागते वक़्त पुलिस -बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली-देखें वीडियो

Ajit Sinha

करोड़ों के घोटाले के आरोप में कंपनी के महा प्रबंधक लाखन सिंह गिरफ्तार।

Ajit Sinha

पत्नी ने कारोबारी पति से 50 लाख रंगदारी, और सास की हत्या की खौफनाक साजिश अपनी बहन व गोगी गैंग के सदस्य के साथ रची थी- अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x