Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली

एक शख्स के ऊपर तेज रफ़्तार ट्रक उछल कर उसके जीवन पर भारी पड़ते -पड़ते रह जाता हैं-इस वायरल वीडियो को खूब देख रहे लोग।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेज के साथ वायरल हो रहा हैं, असल में ये वीडियो मात्र 7 सेकंड का हैं, जिसे लोग बहुत तेजी के साथ देख रहे हैं,इस वीडियो को एक आईपीएस दीपेश काबरा ने ट्विटर हेंडल पर 7 जुलाई की रात लगभग 10 बजकर 08 सेकंड पर शेयर किया हैं।

इस वीडियो में देखा गया हैं कि एक शख्स सड़क के बिल्कुल किनारे में खड़ा होकर पढ़ रहा हैं, ऐसे में एक भारी भरकम, तेज रफ्तार ट्रक उछल कर उसके ऊपर बिल्कुल टकरा जाता हैं, और वह जैसे तैसे बच कर वहां से भाग लेता हैं। इस वीडियो को देख कर एक कहावत की याद आती हैं, वह कहावत हैं “जाखो राखे न सइया मार सके न कोई” जी हैं जिसकी जिंदगी ईश्वर ने जितनी लिखी  हैं, उसे कोई छीन नहीं सकता हैं। आईपीएस अधिकारी दीपेश काबरा ने अपने कैप्शन में लिखा हैं “जीवन बहुत अप्रत्याशित है” (Life is Sooooooo unpredictable) हैं। इस वायरल वीडियो को 1995 लोग रीट्वीट, लाइक 10500, रिप्लाई 138 कर चुके हैं, 227 k व्यू हैं।   

Related posts

यह संवैधानिक व्यवस्थाओं, चुने हुए विधायकों और इस विधानसभा का अपमान है- राखी बिड़लान

Ajit Sinha

अयोध्या के फैसले के मद्देनजर दिल्ली पुलिस सुरक्षा व्यवस्था रही मुस्तैत, रात भर करती गश्त।  

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की नारकोटिक्स स्क्वाड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की टीम ने 368 किलोग्राम गांजा सहित दो तस्करों को किया अरेस्ट। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x