Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पलवल ब्रेकिंग: लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाला बिना डिग्री का नकली डॉक्टर गदपुरी थाना पुलिस गिरफ्त में, भेजा जेल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: सीएम फ्लाइंग , फरीदाबाद व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने कल बुधवार देर शाम को गांव धतीर , पलवल की एक क्लिनिक में छापामारी की कार्रवाई करके एक झोलाछाप डॉक्टर को अरेस्ट किया हैं। आज आरोपित डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर , आरोपित को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया जिसे आज अदालत के सम्मुख पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया हैं। 

गदपुरी थाना प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद इलियास के अनुसार, जिला स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल ऑफिसर डॉ. गौरव ने दी शिकायत में कहा है कि गांव धतीर में राज क्लीनिक के नाम से एक क्लीनिक अवैध रुप से चलने की सूचना पर उनके नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग एवं निरीक्षक जगदीश चंद्र, सीएम फ्लाइंग की टीम ने संयुक्त रूप से रेड की। शिकायत में कहा है कि जब वे धतीर गांव स्थित राज क्लीनिक पर पहुंचे तो वहां एक व्यक्ति मरीजों का इलाज कर रहा था। जो टीम को देखकर क्लीनिक के पिछले दरवाजे से भागने लगा। लेकिन उनके साथ मौजूद पुलिस ने उसे वहीं पकड़ लिया और उससे नाम पूछा तो उसने बताया कि वह आमरू गांव का रहने वाला छोटूराम उर्फ राजकुमार है।

उन्होंने जब उससे मेडिकल प्रेकिटस व दवाइयों से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। आरोपी ने बताया कि यह कलीनिक कृष्णा कॉलोनी निवासी डॉ. अंकुर साबरनी (बीएएमएस) चलाते हैं और वे कभी-कभी क्लीनिक पर आते है। उनकी गैर मौजूदगी में वह मरीजों का इलाज करता है। टीम द्वारा मौका पर कलीनिक  से दवाईयों व औजारों को कब्जे में लिया गया तथा  प्राप्त शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच अधिकारी चौकी धतीर प्रभारी उपनिरीक्षक हरिओम ने आरोपी छोटूराम उर्फ राजकुमार को अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Related posts

गेहूं की चूरी के नीचे छिपा कर ले जाया जा रहा 7 क्विंटल 40 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद,तीन आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वैलफेयर एसोसिएशन ने आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 287 यूनिट ब्लड एकत्रित किए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अभिनेता यशपाल शर्मा ने अपने निर्देशन में बनी पहली फिल्म दादा लखमी का प्रचार मानव रचना में किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x