Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

निगमायुक्त यशपाल ने अवैध निर्माण मिलने पर सम्बंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशात्मक कार्रवाई करने के दिए आदेश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: निगमायुक्त यशपाल यादव ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को नही होने दिया जाएगा और अगर कोई अवैध निर्माण होते पाया जाता है तो उसके निर्माणकर्ताओं के हर्जे-खर्चे पर तोड़ा जाएगा। आज निगमायुक्त ने बडखल मोड़ से अम्रिता अस्पताल के रास्ते में पड़ने वाले क्षेत्र का निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओ के बारे सम्बंधित अधिकारियों को निर्देष दिए । उपरोक्त क्षेत्र में चल रहे अवैध निर्माणों को तुरन्त तोडने तथा उस क्षेत्र में पदस्थ सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता के खिलाफ अनुशात्मक कार्रवाई करने के आदेश जारी किए।

निगमायुक्त ने आगे बताया कि इसी प्रकार एनआईटी क्षेत्र में कुछ अवैध निर्माणों के विरूद्ध कार्रवाई न करने पर सम्बंधित सहायक अभियंताओ के विरूद्ध धारा 7 के तहत आरोप पत्र जारी करने के लिए सरकार को केस भेजने के आदेश दिए गए है। इसी प्रकार नियमित कनिष्ठ अभियंता के धारा 7 के अंतर्गत आरोप पत्र जारी करने तथा आउटसोर्स एजेंसी के तहत कार्यरत कनिष्ठ अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए है कि क्यों ना उनकी सेवाओं को खत्म कर दिया जाए।

निगमायुक्त ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि निगम क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण सहन नही किया जाएगा और ऐसे सभी निर्माणों को निर्माणकर्ताओं के हर्जे-खर्चे पर तोड़ा जाएगा । निगमायुक्त ने बताया कि ऐसे निर्माणों को तोडने से पहले निर्माणकर्ता को नोटिस देने के उपरान्त ही इनको तोडने की कार्रवाई की जाती है।

Related posts

फरीदाबाद: नहरपार के दो गांवों में विकसित की जा रही दो अवैध कालोनियों में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट की टीम ने की भारी तोड़फोड़।

Ajit Sinha

सूरजकुंड में हरियाणा भाजपा का 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की हुई शुरुआत, सीएम सहित कई केंद्रीय व स्टेट के मंत्रीगण मौजूद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले के पार्किंग के 3 ठेकेदारों ने सूरजकुंड मेला प्राधिकरण को लगाया 25 लाख रुपए का चुना, मुकदमा दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x