Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पलवल ब्रेकिंग: कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई के नाम ढाबा मालिक से प्रति माह 50 हजार की रंगदारी मांगने के आरोपित अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई के नाम से ढाबा के मालिक को धमकी भरा मैसेज भेज 50000 रूपए की मंथली मांगने एक आरोपित को  एंटी व्हीकल थेफ़्ट (एवीटी)  पलवल टीम ने आज एक आरोपित को दिल्ली से अरेस्ट किया हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोबाइल फोन व दो सिम कार्ड बरामद किए हैं। 
 
इंचार्ज उप- निरीक्षक सत्यवान ने बताया कि पलवल के प्रेम विहार निवासी बिजेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एनएच-उन्नीस पर हुड्डा चौक के समीप हरिकृष्ण नाम से ढाबा चलाता हूं। दो जुलाई की रात को पीड़ित अपने ढाबे पर मौजूद था, उसी दौरान समय करीब एक बजे व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भरा संदेश आया। पीड़ित ने सोचा कि किसी साथी ने शायद मजाक किया है। उसके अगले दिन 3 जुलाई की रात एक बजकर सैंतालीस मिनट पर फिर मैसेज आया, जिसमें कहा गया कि यदि होटल चलाना है तो पचास हजार रुपये प्रतिमाह की दस तारीख को भेजने होंगे। मैसेज में कहा गया कि वह लॉरेंस बिश्नोई के ग्रुप से बोल रहा हूं और यह कहना धीरज शूटर लॉरेंस भाई का।

पीड़ित ने सारे मामले की शिकायत स्क्रीन शॉट सहित पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। जिस पर उनकी टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपित को दिल्ली से अरेस्ट कर लिया। अरेस्ट आरोपित का नाम विष्णु , निवासी गांव सुधाया , जिला छपरा , बिहार हाल निवास सुंदर नगर , राजपुरा , पंजाब हैं। उनका कहना हैं कि विवेचना के दौरान पाया कि आरोपित पहले पलवल में एक निजी होटल पर काम करता था और वहां से नौकरी छोड़ने के बाद दिल्ली में जाकर एक अन्य होटल पर काम किया, इसी बीच उसने हरिकृष्णा ढाबे पर नौकरी की बात की लेकिन उसे नौकरी पर रखने के लिए मना कर दिया गया और वह दिल्ली स्थित निजी होटल पर काम करने लगा। उसी रंजिश  के आधार पर आरोपी ने पीड़ित के पास फोन किया और अपने आप को लॉरेंश बिश्नोई ग्रुप का सदस्य बताकर रंगदारी मांगी। इससे पूर्व भी आरोपी वर्ष दो हजार अठारह में खतौली गांव जिला नारनौल स्थित शराब ठेके पर बीस हजार रुपये की लूट में शामिल होना पाया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन व दो सिम कार्ड को बरामद कर उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।  

Related posts

फरीदाबाद: डीएचबीवीएन की खेलकूद प्रतियोगिता में जितेंदर एएलएम ने तृतीय स्थान पर जीत हासिल किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डबुआ कॉलोनी की सब्जी मंडी में मां -बेटे को लात घूसों से पीटने के आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज, जल्द होंगे अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सूरजकुंड के निकट ग्रीन वैली के कांफ्रेंस हॉल में आज 120 लोगों, 45 व 45 प्लस का टीकाकरण किया गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x