Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने दो हथियार सप्लायरों को 4 पिस्टल, 3 देसी कट्टा और 7 मैगजीन सहित किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने नूंह जिले में दो अंतरराज्यीय हथियार सप्लायरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 पिस्टल, 3 देसी कट्टा और 7 मैगजीन बरामद की हैं।हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरविंदर और मनजीत के रूप में हुई है।

दोनों राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाले हैं।पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले दो युवक मोटरसाइकिल पर राजस्थान से फिरोजपुर झिरका में किसी अज्ञात व्यक्ति को अवैध हथियार सप्लाई करने आने वाले हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को काबू किया। 

उनके बैग की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 4 पिस्टल, 3 देसी कट्टा और 7 मैगजीन बरामद हुई।आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद, पुलिस इस बात का पता लगाने के लिए जांच कर रही है आरोपी कहां से हथियार खरीदते थे और कहां-कहां इन अवैध हथियारों की सप्लाई करते थे।

Related posts

हवलदार को चाकू मार कर भागे बदमाश को पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में पैर में मारी गोली, तीन बदमाशों को किया अरेस्ट – वीडियो सुने।

Ajit Sinha

हरियाणा में 1 अप्रैल, 2023 को 15 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी सरकारी स्वामित्व वाले वाहनों को स्क्रैप करने के निर्देश जारी

Ajit Sinha

फाइनेंस कंपनी के जनरल मैनेजर अपने ही कंपनी के 11 करोड़ रुपए के गबन करने के मामले में पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x