Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड में शामिल लॉरेंस बिश्नोई -गोल्डी बराड़ गैंग के दो शूटरों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने आज लॉरेंस बिश्नोई -गोल्डी बराड़ गैंग अलायंस के दो शूटरों को अरेस्ट किया हैं इनमें से एक शूटर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल था। जिसका नाम अंकित हैं,  इसके अतिरिक्त अपराधी अंकित पर राजस्थान में हत्या के प्रयास के दो अलग -अलग मामले दर्ज हैं। सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड को अंजाम देने के मामले में चार शूटरों को पनाह देने वाले अपराधी सचिन भिवानी जिम्मेदार था।

ये अपराधी सचिन भिवानी भी राजस्थान के चूरू में एक मामले वांछित था। ये अपराधी लॉरेंस बिश्नोई के सभी ऑपरेशनों को संभालने वाला मुख्य व्यक्ति सचिन भिवानी था। पुलिस ने अरेस्ट अपराधियों के कब्जे से 9 एमएम बोर की एक पिस्टल व 10 जिन्दा कारतूस, 30 एमएम बोर की एक पिस्टल और 9 जिन्दा कारतूस, पुलिस की वर्दी , एक डोंगल , सिम कार्ड के साथ दो मोबाइल हैंड सेट  बरामद किए हैं।      

Related posts

खरगे बोले- महाराष्ट्र में नई सरकार महाविकास अघाड़ी की बनने जा रही

Ajit Sinha

ऑनलाईन हर्बल सेक्सुअल दवाइयां बेचने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 5 लड़कियों सहित 14 लोग पकडे गए।

Ajit Sinha

सीएम फ़्लाइंग, फरीदाबाद की टीम ने शराब की पेटियों से भरे दो ट्रकों को पकड़ा ,1200 पेटियां अवैध शराब की बरामद-वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x