Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

स्कूटी में पैर टच होने पर उस लड़के की पीट-पीट कर व नकुली चीज घोंप कर हत्या कर दी , पुलिस जांच में जुटी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में रोडरेज के दौरान 20 साल के लड़के की पहले जमकर पिटाई की , फिर किसी नकुली घोंप कर हत्या कर दी गई. इलाके की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरने वाले लड़के का नाम निखिल शर्मा हैं और वह पटपड़गंज गांव का रहने वाला हैं, अब पुलिस आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके इस मामले की जांच शुरू कर दी है.मृतक की पहचान 20 वर्षीय निखिल शर्मा के तौर पर हुई है पटपड़गंज गांव का रहने वाला था.

निखिल शर्मा अपने एक दोस्त के साथ रविवार देर शाम पांडव नगर इलाके के समसपुर गाँव के पास शराब की दुकान पर जा रहा था , इस दौरान निखिल का पैर एक शख्स की स्कूटी से टच हो गया , जिसकी वजह से दोनों के बीच झगड़ा हो गया. इसके बाद निखिल अपने दोस्त के साथ शराब खरीदने चला गया ,जबकि स्कूटी सवार भी वहां से चला गया . आरोप है कि जब निखिल शराब खरीद कर ठेके से निकला तो स्कूटी सवार अपने साथी के वहां पहुंचा और निखिल के साथ मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान आरोपियों ने निखिल के सीने पर किसी नुकीली वस्तु से हमला कर दिया और फरार हो गया.

खून से लथपथ निखिल को उसके दोस्त ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान हो सके. निखिल की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया है निखिल के पिता मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि घटना के वक्त वह अपने नोएडा ऑफिस में थे उन्हें पता नहीं निखिल कहां गया था और उसकी हत्या क्यों किया

Related posts

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज 40 करोड़ रूपए के हेरोइन के साथ दो आरोपितों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:कोतवाली थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने दो लोगों पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत

Ajit Sinha

चंडीगढ़: राशन कार्ड घोटाले का पर्दाफाश डीएफएससी की जांच संदेहास्पद, विजिलेंस जांच के आदेश- भूपेश्वर दयाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x