Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ज़िला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की बैठक में ग्रीन फील्ड का मुद्दा गईं फील्ड आरडब्लूए के प्रधान वीरेंद्र ने उठाया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:आज हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला की अध्यक्षता में ज़िला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मीटिंग में ग्रीन फील्ड रेसीडेंट्स वेलफेयर सोसायटी द्वारा बीते 29 अप्रैल- 2022 की मीटिंग में उठाए गए मुद्दों मुख्यतः गुरुकुल में रेल ओवर ब्रिज, रेल अंडर पास में सीवर और बरसाती पानी जमा होने की समस्या का समाधान तथा केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुज्जर एवं फरीदाबाद के सांसद तथा फरीदाबाद मेट्रोपोलिटन डेवेलपमेंट ऑथोरिटी के सीईओ सुधीर राजपाल की 1 फरवरी 2022 की मीटिंग में प्रस्तावित एफएमडीए द्वारा ग्रीन फील्ड कॉलोनी को शहर से जोड़ने के लिए एक अन्य रास्ता बुढ़िया नाले पर पुल बनाकर सेक्टर -45 से जोड़ देने के प्रस्तावों पर चर्चा की गई। उसमें बताया गया कि गुरुकुल के मामले में अतिरिक्त ज़मीन अधिकरण की प्रक्रिया चल रही है,

सम्बंधित पक्षों से बातचीत के लिए 4 जुलाई को एक मीटिंग प्रस्तावित है जिसमें ग्रीन फील्ड रेसीडेंट्स वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। ज़मीन अधिकरण के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी । रेल अंडरपास की समस्या के निदान के लिए अभी तात्कालिक प्रबंध किया गया है उस से पानी निकासी में पहले से कम समय लग रहा है।

इसके लिए एक अधिक क्षमता के जेनेरेटर तथा 40 हॉर्स पावर क्षमता के 3 पंप लगाने का प्रस्ताव अनुमोदन के लिए भेजा गया है, अनुमोदन के तुरंत बाद लगा दिए जाएंगें । इसके बाद कम समय में पानी निकाला जा सकेगा। अध्यक्ष द्वारा सीवर पानी के बैक्फलो को रोकने के स्थायी समाधान के लिए पूछने पर वीरेंद्र भड़ाना ने बताया कि वर्तमान सीवर लाइन को बड़ी क्षमता से बदला जाए ।

अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को इस पर कार्रवाई के आदेश दिए। भड़ाना ने अंडरपास में मैनहोल पर कवर न होने के कारण दुर्घटना होने की संभावना को भी समिति के संज्ञान में लाया गया। आदेश दिए गए कि उनको स्थायी समाधान के लिए पाइप लगाकर ढका जाए । बुढ़िया नाले पर पुल द्वारा सेक्टर- 45 से जोड़ने के अतरिक्त रास्ते पर चर्चा के लिए श्रीमती गरिमा मित्तल ने मीटिंग के लिए उनके कार्यालय में एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बुलाया है। भड़ाना के साथ वी के टंडन, महा सचिव, श्रीमती पारुल बावा और सागर चौहान ने भी भाग लिया।

Related posts

मेट्रो अस्पताल समूह के चेयरमैन डा. पुरूषोत्तम लाल ने किया फरीदाबाद मेट्रो अस्पताल को पूर्ण रूप से टेकओवर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस प्रशासन में तबादलों का सिलसिला जारी, आज दो थानों के एसएचओ सहित 68 पुलिस कर्मी इधर से उधर -लिस्ट पढ़े  

Ajit Sinha

शराब का ठेका सील होने पर महिलाओं ने मनाया जश्न, मीडिया का किया तहे दिल से धन्यवाद, परमिता चौधरी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x