Athrav – Online News Portal
नोएडा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बनेंगे 2 एमआरओ हब, योगी कैबिनेट से मिली मंजूरी

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्री सेवाओं की शुरुआत के साथ एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस रिपेयर ओवरहालिंग (एमआरओ) केंद्र न बनाया जाएगा. यह एमआरओ केंद्र नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के परिसर में होगा।  दूसरे चरण में जेवर को एमआरओ का हब बनाने की योजना है। इसके लिए 1365 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित करने की प्रक्रिया चल रही है। इस बात की जानकारी यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) के सीईओ डॉ अरुण सिंह ने दी.

उन्होंने बताया कि एमआरओ हब बनने से हजारों-करोड़ के निवेश के साथ हजरो लोगों को रोजगार मिल सकेगा। यीडा के सीईओ डॉ अरुणवीर ने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकासकर्ता के चयन में यह शर्त शामिल थी कि कंपनी को एमआरओ केंद्र भी विकसित करना होगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास देश का सबसे बड़ा एमआरओ बनाया जा रहा है पहले चरण में 40 एकड़ में एमआरओ बनाया जा रहा है जबकि दूसरे चरण के लिए 1365 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होगा और उसमें भी एक एमआरओ हब बनाया जाएगा. एयरपोर्ट की विकासकर्ता कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की एमआरओ के लिए दुनिया की नामचीन कंपनी ने वार्ता चल रही है। पहली बार एमआरओ के लिए कैपिटल सब्सिडी देने का फैसला लिया गया है। किसी भी राज्य की एमआरओ पॉलिसी में यह प्रावधान नहीं है.

डॉ अरुणवीर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने मंगलवार को वायुयानों का मेंटेनेंस, रिपेयरिंग और ओवरहालिंग की नीति को मंजूरी दे दी। इसका सबसे अधिक फायदा गौमत बुद्ध नगर जिले को मिलेगा। विमानों के रखरखाव में अभी दूसरे देशों पर निर्भरता है। देश में हैदराबाद और बेंगलुरु आदि शहरों में विमानों का रखरखाव होता है, लेकिन यह काम बहुत छोटे स्तर पर होता है। अभी तक अधिकतर भारतीय विमानों का मेंटीनेंस सिंगापुर, श्रीलंका और दूसरे यूरोपीय देशों में कराया जाता है, इससे करीब 15 हजार करोड़ रुपये की मुद्रा दूसरे देश में चली जाती है। लेकिन जेवर में हवाई अड्डा शुरू होने के साथ ही एमआरओ के मामले में भी आत्मनिर्भरता आ जाएगी।

Related posts

एक डीसीएम ट्रक के खराब होने से लगा लम्बा जाम, पुलिस ट्रक को हटवा कर ट्रैफिक को सामान्य करने में जुटी-वीडियो

Ajit Sinha

पुलिस के साथ हुए एकाउंटर मे शातिर बदमाश बादल गोली लगने से घायल, एक बदमाश फरार

Ajit Sinha

बुलेट बाइक सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से लुटेरा घायल, एक फरार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x