Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश

मथुरा : सावन के महीने में ब्रजमंडल के प्रसिद्द मंदिरो में भगवान् को झूलों में झुलाया जाता है।

खेमचंद पटेल की रिपोर्ट 
मथुरा : सावन का महीना हो और झूलों की बात ना हो तो सावन अधूरा लगता है इसी सावन के महीने में ब्रजमंडल के प्रसिद्द मंदिरो में भगवान् को झूलों में झुलाया जाता है वृन्दावन के प्रसिद्द राधावल्लभ मंदिर में ठाकुर जी महाराज को आज के दिन चांदी के रत्न  जड़ित झूलों में विराजमान किया गया। इस ख़ास मौकें पर देश विदेश से आए  श्रद्धालुओं ने श्री राधावल्लभ लाल जी महाराज के झूला उत्सव में भव्य दर्शन किए और श्री राधावल्लभ लाल जी महाराज  को हरियाली तीज से लेकर रक्षा बंधन त्योहार तक झूले में विराजमान किया जाता है राधावल्लभ जी मन्दिर श्रीधाम वृंदावन में सबसे प्राचीन मन्दिर है यहां समय-समय पर बड़े धूम धाम से उत्सव मनाये जाते हैं देश के कोने कोने से अपने आराध्य के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु भारी संख्या  में सावन के माह में यहाँ आते है
​

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़ : आज तड़के करीब 4 बजे भीषण सड़क हादसे में गई 6 दोस्तों की जान।

Ajit Sinha

मथुरा: “कपड़े की थैली, सच्ची सहेली” “प्लास्टिक को हटाना है, देश को बचाना है” “से नो टू प्लास्टिक” सैंटा क्लॉस ने दिया संदेश

Ajit Sinha

मथुरा के नए बस स्टैंड पर जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया-विनोद दीक्षित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x