Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

पति ने पत्नी खाटू श्याम , राजस्थान जाने से रोका तो वह चढ़ गई पांचवी मंजिल पर, बहस की और मरने की दी धमकी, समझाया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: आज पुलिस EVR-245 को एक सूचना मिली कि यु -ब्लॉक डीएलएफ फेस -3, में एक महिला ईमारत की 5वीं मंजिल पर चढ़कर अपने पति के साथ तेज आवाज में बहस कर रही है जिससे वह दुर्घटनावश भी गिर सकती थी। प्राप्त सूचना पर प्रबंधक थाना डीएलएफ फेस -3  व नाथु पुर पुलिस चौकी इंचार्ज तत्परतापूर्वक अपनी पुलिस टीमों के साथ सूचना के प्राप्त स्थान पर पहुँचे और इमारत के चारों तरफ जाल लगाया गया व महिला को शांत करने के सभी सम्भव प्रयास किए।

पुलिस टीम द्वारा महिला से नीचे आने के लिए आग्रह व विभिन्न दलीलें देने के उपरांत भी जब महिला नीचे नहीं आई तो पुलिस टीम अपनी समझबूझ से महिला के पास 5वीं मंजिल पर पहुँच गई व उनको शांत करके सकुशल उनके घर पहुँचाया गया।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में ज्ञात हुआ कि महिला खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए राजस्थान जाना चाहती थी, किन्तु उसके  पति द्वारा उसको वहां ना ले जाने के कारण ऐसा किया। पुलिस टीम द्वारा महिला, उसके पति व उसके परिवारजनों को भी इस सम्बंध में आपस मे शांतिपूर्ण बैठकर समाधान करने के लिए भी आग्रह किया गया।

Related posts

DHBVN ने आज तुरंत प्रभाव से 7 कार्यकारी अभियंता (XEN) के तबादले एंव नियुक्ति आदेश जारी किए हैं- लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

आईएसबीटी के लिए चिन्हित 15 एकड़ लैंड का अगले दो दिनों के भीतर नक्शा तैयार करे राजस्व विभाग : डीसी

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने शनिवार सुबह नेहरु स्टेडियम गुरुग्राम का दौरा कर बच्चों का खेल अभ्यास देखा, प्रतिभा की सराहना की

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x