Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: बुजुर्ग दंपति की घर में पिस्तौल की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाला प्लम्बर निकला-अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की  टीम ने आज बुजुर्ग के घर में लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित को अरेस्ट किया है। इस मामले में अभी दो अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी बकाया है जिन्हे जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा। इंचार्ज रविंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपितों में ताराचंद उर्फ कर्ण तथा सुमित का नाम शामिल है। आरोपित ताराचंद यूपी के मथुरा का रहने वाला है और फिलहाल फरीदाबाद के नचौली गांव में रह रहा था। वहीं आरोपित  सुमित उत्तर प्रदेश के गोपाल पुर का निवासी है और फिलहाल फरीदाबाद में मेवला महाराजपुर की अंकित कॉलोनी में रह रहा था। आरोपितों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर गत 21 जून को एक 70 वर्षीय बुजुर्ग दंपत्ति के घर में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस को दी अपनी शिकायत में पीड़ित अश्वनी कुमार ने बताया कि वह फरीदाबाद के सेक्टर-19 के निवासी हैं और एस्कॉर्ट कंपनी से रिटायर हो चुके हैं और घर पर ही रहते हैं। उनके दो बच्चे हैं जिनमें उनका लड़का दुबई में रहता है तथा लड़की की शादी हो चुकी है और वह अपने ससुराल में रह रही है। उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ मकान में अकेले रहते हैं।  गत 21 जून को अश्विनी कुमार की पत्नी दोपहर करीब 12:00 बजे बाजार में चली गई और बुजुर्ग अश्विनी अपने घर पर अकेले थे। वृद्ध ने बताया कि करीब आधे घंटे पश्चात उनके मकान में दो नकाबपोश युवक घुसे तथा उन्होंने अपने हाथ में लिए हुई पिस्टल उन्हें दिखाई और पिस्टल की नोक पर उन्होंने घर से डेढ़ लाख नकदी, एक सोने की चेन, दो मोबाइल फोन, पास पोर्ट, वीजा, पैन कार्ड तथा मेडिकल कागजात लूट कर ले गए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस थाना ओल्ड में लूट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपितों  की तलाश शुरू की गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल के आसपास लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज चेक किए। क्राइम ब्रांच की टीम ने इस मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपित ताराचंद को मोटरसाइकिल पर देसी कट्टे सहित भूपानी मोड से पकड़  लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना भूपानी में अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ शुरू की गई। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उन्होंने ही बुजुर्ग दंपत्ति के घर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपित को अदालत में पेश करके 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया जिसमें पूछताछ के दौरान आरोपित  ने बताया कि वह प्लंबर का काम करता है और कुछ दिन पहले ही वह बुजुर्ग के मकान में काम करके आया था। काम के दौरान ही उसे पता चला कि बुजुर्ग पति पत्नी घर में अकेले रहते हैं।

आरोपित नेसोचा कि बुजुर्ग व्यक्ति को यदि थोड़ा बहुत भी डराया धमकाया जाए तो वह इसका विरोध नहीं करेंगे और वह आसानी से पैसे लूट कर फरार हो सकते हैं। इसलिए आरोपित  ने अपने 3 अन्य साथियों के साथ मिलकर उन्हें लूटने की योजना बनाई। योजना के अनुसार चारों आरोपित  वहां पर आए जिनमें से दो आरोपित निगरानी रखने के लिए घर के बाहर रुक गए तथा दो आरोपित  मौका देखकर घर में घुसे और कट्टे की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपित  ताराचंद द्वारा अपने साथी आरोपित  सुमित के बारे में दी गई जानकारी के आधार पर आरोपित सुमित को भी काबू कर लिया  गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित  सुमित अपने चौथे साथी के साथ घर के बाहर निगरानी कर रहा था तथा आरोपित ताराचंद और उनका तीसरा साथी घर में घुसे और उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी  के 2 अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर गिरफ्तार किया जाएगा व आरोपितों  के कब्जे से लूटे गए पैसे, मोबाइल तथा कागजात बरामद किए जाएंगे।

Related posts

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -30 ने आज 15 लाख का लालच देकर मासूम बच्चे का अपहरण कराने वाली महिला को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: निगम आयुक्त यशपाल यादव ने चाटर्ड एकाउन्टेन और रेजीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के साथ बैठक की।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एक मौका मुझे दीजिए, निश्चित रूप से क्षेत्र में बेहतर बदलाव करके दिखाऊंगा-कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x