Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

एसटीएफ ने मोस्ट वांटेड को किया गिरफतार, 25000 रूपए का था इनाम।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने फरार चल रहे मोस्ट वांटेड व 25,000 रूपये के ईनामी अपराधी को जिला झज्जर से काबू करने में सफलता हासिल की है।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव चैनत, हांसी निवासी अनूप के रूप में हुई है। एसटीएफ हिसार यूनिट द्वारा यह कार्रवाई की गई है।

किसान आंदोलन के दौरान टिकरी बॉर्डर पर हुए एक रेप के मामले में अनूप के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ था। साथ ही इसके अन्य साथियों पर भी आरोप लगे थे। पुलिस को तभी से आरोपी की तलाश थी। आरोपी की गिरफ्तारी पर जिला झज्जर में 25000 रुपये का इनाम घोषित था।

Related posts

“युवा शक्ति सुशासन के नए युग की आधारशिला है”, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha

मोहाली स्थित पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग के मुख्यालय पर हुए रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड से हुए हमले के तार नोएडा से जूडे, दो अरेस्ट।

Ajit Sinha

खुद को फोन पर पुलिस अधिकारी, ईडी प्रतिनिधि अथवा सीबीआई अधिकारी बताने वाले साइबर ठगो से हो जाएं सावधान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x