Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद में एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर होगी पूर्णतया रोक:डीसी जितेन्द्र यादव

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने कहा कि जिला फरीदाबाद में आगामी पहली जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल, भंडारण व बिक्री पर पूर्णतया रोक होगी। एनजीटी द्वारा बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण लगाने और वातावरण का स्वच्छ रखने के उद्देश्य से सरकार एवं एनजीटी द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। डीसी जितेन्द्र यादव ने बताया कि सरकार एवं एनजीटी द्वारा प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट नियम, 2016 को प्रभावी ढंग से लागू करने को कहा गया है। इन आदेशों की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति अथवा संस्थान के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्यवाही करने का भी प्रावधान किया गया है।

सरकार एवं एनजीटी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार प्लास्टिक की मोटाई 120 माइक्रोन से कम नहीं होनी चाहिए। इससे कम मोटाई वाले प्लास्टिक की चीजों पर प्रतिबंध रहेगा।उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि से पहले जिला में पर्यावरण को सिंगल यूज प्लास्टिक से पहुंचने वाले नुकसान के प्रति जनमानस को जागृत करने व बाजार में व्यापारियों व खुदरा विक्रेताओं को पॉलीथिन के विकल्प अपनाने से जुड़ी गतिविधियां भी आरंभ की जा रही हैं।  उपायुक्त ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को सबसे बड़ा कारण प्लास्टिक है।प्लास्टिक हमारे वातावरण को कई तरीकों से नुकसान पहुंचाता है। वायु प्रदूषण के साथ साथ प्लास्टिक से जल व भूमि प्रदूषण भी बड़े पैमाने पर होता है।

प्लास्टिक के कारण भूजल रिचार्ज भी नहीं हो पाता है। प्लास्टिक कई सालों तक नष्ट नहीं होता है, जिसके कारण सालों तक वातावरण को इसका नुकसान झेलना पड़ता है। हम सभी को ये बात समझनी होगी कि प्लास्टिक ना केवल वातावरण के लिए बल्कि मनुष्य के लिए भी खतरनाक है। उन्होंने कहा कि आगामी एक जुलाई से प्लास्टिक के प्रयोग पर प्रतिबंध लग जाएगा। ऐसे में हम सभी को मिलकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी और आमजन मानस की सहभागीदारी निभानी है। उन्होंने कहा कि पॉलीथिन पर रोक न केवल हमारे लिए बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए भी बहुत जरूरी है।

प्लास्टिक के दुष्प्रभाव को लेकर जन जागरण अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने जिला में प्लास्टिक वेस्ट रूल्स का सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा है कि एसयूपी के इस्तेमाल को रोकने के लिए गंभीरता से कार्य किया जाए। सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक के लिए स्कूल व कॉलेजों में निबंध लेखन, पेंटिंग आदि जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाए।  उपायुक्त ने जिला के नागरिकों से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का आह्वान किया है। 

Related posts

फरीदाबाद : बीजेपी की हल्ला बोल जनसभा में पहुंचे उद्योग मंत्री विपुल गोयल और उत्तर प्रदेश से विधायक अवतार भड़ाना

Ajit Sinha

38 वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला-2025:सानु इक पल चैन ना आवे…से विपुल मेहता ने सांस्कृतिक संध्या को बनाया खूबसूरत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: ऑस्ट्रेलिया की ला ट्रोब यूनिवर्सिटी और श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के बीच होगी साझेदारी!

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x