Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच, एन. आर-1 की टीम ने आज 3 कुख्यात अपराधियों को अरेस्ट किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच, एन. आर-1 की टीम ने आज तीन कुख्यात अपराधियों को अरेस्ट किया हैं। पुलिस ने इनके पास से तीन पिस्तौल व 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। टीम ने अरेस्ट कुख्यात अपराधियों के नाम रोहित राणा उर्फ़ गोगी, उम्र 31 साल, निवासी खेड़ा कलां, दिल्ली, विपिन उर्फ़ पंकज उर्फ़ गांजा, 28 साल, निवासी सिंधी कॉलोनी, स्वरूप नगर , दिल्ली व शम्भू उर्फ़ भोला, उम्र 21 साल, निवासी मेट्रो विहार , होलम्बी कलां, दिल्ली हैं।

पुलिस टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर गांव सिरासपुर के एक स्थान पर छापेमारी की कार्रवाई के दौरान इन तीनों कुख्यात अपराधियों को अरेस्ट किया हैं। इन अपराधियों के खिलाफ थाना क्राइम ब्रांच में मुकदमा नंबर -96 , दिनांक गत 2 जून 2022 को भारतीय दंड संहिता की धारा 34 आईपीसी व आर /डब्लू 25/54/59 शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया हैं, इन तीनों अपराधियों पर डकैती , छीनाझपटी , पिस्तौल की नोंक पर लूटने व अवैध हथियार रखने के कुल 24 मुकदमें दर्ज हैं।

Related posts

नॉर्वे के विदेश मंत्री, एच.ई. एस्पेन बार्थ ईद, और राजदूत एच.ई. सुश्री मई-एलिन स्टेनर ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की।

Ajit Sinha

दिल्ली के रिठाला इलाके में आज प्रातः साढ़े 7 बजे लगी भीषण आग में 4 लोगों की जिंदा जलने से हुई दर्दनाक मौत।

Ajit Sinha

बीजेपी ने आज पांच प्रदेशों में लोकसभा व विधानसभा के उप चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की हैं -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x