Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

स्कूल की बिल्डिंग को किराए पर दिए जाने लेकर हुए विवाद में दिव्यांग पर लाठियों से जमकर हमला,पति -पत्नी अरेस्ट

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
जेवर कोतवाली क्षेत्र में चौरोली रोड पर एक स्कूटी सवार एक दिव्यांग व्यक्ति को एक महिला व पुरुष डंडों से जमकर पीटा, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया । वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर महिला पुलिस के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस के अनुसार दोनों रिश्तेदार है. और विवाद एक स्कूल की बिल्डिंग को किराए  पर दिए  जाने ले कर हुआ था. 

स्कूटी पर बैठे दिव्यांग पर लाठियों से हमला कर पीट रहे चोरौली गांव निवासी जोगेंद्र और उसकी पत्नी है. जब कि स्कूटी पर बैठा पीट रहा दिव्यांग, उनका रिश्तेदार गजेंद्र तालान है.एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि चोरौली रोड निवासी जुगेंद्र सिंह ने अपना मकान स्कूल चलाने के लिए रिश्तेदार गजेंद्र तालान को किराये पर दिया हुआ था। लॉकडाउन के दौरान स्कूल बंद रहा। अब एक अप्रैल से दिव्यांग गजेंद्र उसमें कक्षाएं संचालित करना चाहता था। जबकि मालिक ने उसको किराये पर लोगों को दे रखा था।

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मंगलवार की सुबह कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान मालिक ने अपनी पत्नी के साथ पीड़ित पर उस वक्त डंडों से हमला कर दिया। जब पीड़ित स्कूल से अपने घर  स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था। जिसका वीडियो वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने बना लिया। जिसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के दो लोग जुगेंद्र और दूसरे पक्ष के शिवा तालान के खिलाफ कार्रवाई की है। इस घटना का वीडियो, जिसमें जुगेंद्र और उसकी पत्नी दिव्यांग गजेंद्र पर लाठियों से हमला कर रहे हैं। वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़ित  गजेंद्र की शिकायत पर पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related posts

25000 रुपए के इनामी एक कुख्यात अपराधी दो पिस्टल , एक देशी कट्टा व 3 जिंदा कारतूस के साथ अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने आज फर्जी जन्म प्रमाण बनाने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश -केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में नगर निगम का जवान उम्र का जई टेकचंद को 14000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों स्टेट विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x