Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़: पूर्व विधायक भरत सिंह छोक्कर आम आदमी पार्टी में शामिल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ: दिल्ली और फिर पंजाब के बाद से ही हरियाणा में आम आदमी पार्टी का परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में आज गुरुवार को समालखा से पूर्व विधायक भरत सिंह छोक्कर अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। जिन्हें आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।मालूम हो कि पिछले वर्ष जनवरी में किसान आंदोलन के मुद्दे पर भरत सिंह छौक्कर अपनी पार्टी बीजेपी को अलविदा कह गए थे। इससे पूर्व, 2005 में कांग्रेस की टिकट पर समालखा से विधायक रहे हैं। इस अवसर पर छोक्कर ने कहा कि वे आप आदमी पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे, साथ ही इस पार्टी की नीतियां सही मायने में आम आदमी को उनके हक दिलाने का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि वे अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं।

डॉ. गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। 29 मई को अरविंद केजरीवाल ने कुरुक्षेत्र में अब बदलेगा हरियाणा रैली को संबोधित किया था, उनको सुनने के लिए हजारो की तादाद में लोग कुरुक्षेत्र पहुंचे थे। कुरुक्षेत्र में 45 डिग्री तापमान के बीच विशाल रैली हुई थी। दिल्ली में बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, 24 घंटे बिजली-पानी, रोजगार और अन्य सुविधाओं को देखते हुए हरियाणा के लोग लगातार आम आदमी पार्टी से जुड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए समालखा से कांग्रेस के विधायक रहे भरत सिंह छोक्कर अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। मैं आम आदमी पार्टी के परिवार में उनका स्वागत करता हूं। छोक्कर ऐसे ईमानदार व्यक्ति हैं जो विधायक ना रहते हुए भी अपने क्षेत्र में लोगों के काम करा रहे हैं।

डॉ. गुप्ता ने आगे कहा कि लोगों के जो काम नगरपालिका नहीं करा पा रही है उन कामों को छोक्कर साहब अपनी तनख्वाह देकर करा रहे हैं। आज आम आदमी पार्टी की लड़ाई हरियाणा में फैले हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ है। आज हम नगर पालिका, नगर निगम, नगर परिषद के अंदर एक ईंट उठाते हैं तो भ्रष्टाचार की लंबी कहानी निकलती है। आम आदमी पार्टी ने तय किया है कि अब इन सारी नगर पालिकाओं से, नगर परिषदों से भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे।
 
राज्यसभा सांसद व प्रदेश प्रभारी सुशील गुप्ता ने आगे कहा कि हरियाणा में विधायकों और चेयरमैन के साथ मिलकर सरकारी पैसों का भ्रष्टाचार हो रहा है, पार्टी इसको मिटाने का काम करेगी। आम आदमी पार्टी पहले ही 13 चेयरमैन के नामों की सूची जारी कर चुकी है। बाकी बचे हुए सभी लोगों की सूची कल तक जारी कर दी जाएगी। हरियाणा में आम आदमी पार्टी अपने सिंबल पर चुनाव लड़ रही है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुखबीर मलिक और अन्य नेता भी मौजूद रहे।

Related posts

दिल्ली ब्रेकिंग: कांग्रेस कार्य समिति द्वारा डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक प्रस्ताव।

Ajit Sinha

पलवल: प्रस्तावित कलेक्टर रेटों के ड्राफ्ट पर आमजन से मांगे ऐतराज व सुझाव : डीसी नेहा सिंह

Ajit Sinha

गुरुग्राम में तैनात ट्रैफिक कंट्रोल शाखा के इंचार्ज व पुलिस इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार ने फांसी लगा कर की आत्महत्या।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x