Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

लड़की को बाइक पर बिठा कर स्टंट करने का वीडियो वायरल, पुलिस ने चर्चित यूट्यूबर को किया अरेस्ट।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा : अपनी प्रेमिका के भाई की हत्या के आरोप में जेल गया चर्चित यूट्यूबर निजामुल खान  जमानत पर छूटने के बाद नोएडा की सड़कों पर एक लड़की को पीछे बिठाकर स्टंट करता हुआ सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, लेकिन इसकी भनक पुलिस को नहीं लग पाई. जिससे उनकी काफी किरकिरी हुई. इसके बाद कोतवाली सेक्टर- 24 ने कार्रवाई करते हुए यूट्यूबर पर निजामुल खान को हिरासत में लिया है और जिस बाइक से वह स्टंट कर रहा था उसे जब्त कर लिया है.

पुलिस को  स्टंट का वीडियो बनाने वाले व्यक्ति की तलाश है एडिशनल डीसीपी नोएडा रणविजय ने बताया कि सोशल मीडिया के कुछ वीडियो और फोटो का  संज्ञान लिया गया जब जांच की गई तो पता चला जो स्टंट का जो वीडियो वायरल हो रहा है, असल में वह निजामुल खान है जो बीते 28 अक्टूबर 2020 को निठारी निवासी कमल कुमार शर्मा नाम के युवक की सेक्टर–32 में इस्कॉन मंदिर के सामने एलिवेटेड से उतरते समय गोली मारकर हत्या का मुलजिम था और पुलिस ने उसे गिरफ्तार जेल भेजा था.

जानकारी करने पर पता चला निजामुल खान इस समय जमानत पर बाहर है और जो लड़की को पीछे बिठाकर खड़े होकर और अगले टायर पर स्टंटबाजी करते सोशल मीडिया पर उसके वीडियो वायरल हो रहे है उसने जेल से बाहर आने के बाद बनाए  है.एडिशनल डीसीपी बताया कि ये सभी वीडियो बीते मई महीने के है। निजामुल खान पुलिस ने हिरासत में ले कर स्टंट में इस्तेमाल की गई बाइक को जब्त किया है, उससे पूछताछ की जा रही है जिस व्यक्ति ने इस वीडियो को शूट किया है उसे भी गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी. 

Related posts

कौन बन गया मंत्री, सीएम को पता नहीं: अखिलेश यादव

Ajit Sinha

एक करोड़ की रंगदारी न देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े मोबाइल शोरूम पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां-लाइव फुटेज देखें।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग: हरियाणा प्रदेश में 6737 पुलिसकर्मियों की 1403 टीमों ने की रेड, 505 एफआईआर दर्ज, 982 आरोपित दबोचे-कपूर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x