Athrav – Online News Portal
नोएडा

प्लास्टिक मोल्डिंग बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 5 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना फेज-1 क्षेत्र में स्थित ई-19, सेक्टर-7 में प्लास्टिक मोल्डिंग बनाने वाली फैक्ट्री में सुबह भीषण आग लग गई। ये आग फैक्ट्री में मौजूद प्लास्टिक के मटेरियल में लगी और तेजी फैली और पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पाकर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। करीब दो-ढाई घंटे की कोशिशों के बाद आग की लपटों पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन धुआं देर तक उठता रहा। आग किस वजह से लगी अभी इसका पता नहीं चल सका है। 
सीएफ़ओ अरुण कुमार ने बताया फैक्ट्री में दो-ढाई घंटे की कोशिशों के बाद आग की लपटों पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन फैक्ट्री के टीन शेड के गिर जाने के कारण उसके नीचे दबी आग रह रहकर आग भड़क रही हैं जिसे  पानी डाल कर कूलिंग का काम दमकल के कर्मचारी करने में जुटे है.  सीएफ़ओ सेक्टर- 7 में ई-19 स्थित ए वन प्लास्टिक मोल्डिंग नाम की इस फैक्ट्री में प्लास्टिक मोल्डिंग बनाने का काम किया जाता है. आग फैक्ट्री में मौजूद प्लास्टिक के मटेरियल में लगी और तेजी फैली और पूरी फैक्ट्री फैल गई थी.
 
सीएफओ अरुण कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना आज सुबह 4 बजे मिली थी और पहले दो गाड़ियों को आग पर काबू करने के लिए  भेजा गया लेकिन आग की भयावहता को देखते अन्य दो और फायर स्टेशनों से गाड़ी मँगवाई और दो-ढाई घंटे के भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. फैक्ट्री के टीन शेड के गिर जाने के कारण उसके नीचे दबी आग रह रहकर आग भड़कने पर आग पर पानी डाल कर कूलिंग का काम दमकल के कर्मचारी करने में जुटे है.

सीएफ़ओ अरुण कुमार का कहना है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मगर दमकल विभाग की तत्परता ने बड़े हादसे को टाल दिया। आग की लपटों पर तो काबू पा लिया गया लेकिन धुआं देर तक उठता रहा है। एहतियात के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद है. अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच और नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं।

Related posts

केमिकल कंपनी में आज दोपहर में लगी भयंकर आग,आसपास की दुकानों को खाली कराया गया।

Ajit Sinha

पाकिस्तानी से आई सीमा, पहले पति के कानूनी नोटिस का जवाब कुछ इस अंदाज मे दिया है।

Ajit Sinha

तीन महीने पहले ही खरीदी वैगनआर कार आंखों के सामने धू धू कर जलकर हुई खाक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x