Athrav – Online News Portal
नोएडा

आंसू गैस के गोलों में हुए रिसाव ने निकाले पुलिसकर्मियों के आंसू

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नोएडा: दंगों को नियंत्रित करने में इस्तेमाल होने वाले आंसू गैस के गोलों के अचानक फट जाने से नोएडा के कोतवाली 24 में हड़कंप मच गया. गोलों से निकली गैस ने पुलिसकर्मियों की आंसू निकाल दिए. पुलिसकर्मियों ने मुँह ढक कर पानी की बौछार मार कर और अन्य तरीकों से गैस पर काबू पाया. अब जांच की जा रही है कि यह हादसा कैसे हुआ।

नोएडा जोन एक के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि कोतवाली 24 मालखाने में दंगों से निपटने के लिए इस्तेमाल होने वाला सामान रखा है, यहीं पर एक बॉक्स में आंसू गैस के गोले भी रखते हुए थे जिनमें से गुरुवार देर रात अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया. गैस के कारण पुलिसकर्मियों को आंखो मे जलन जैसी परेशानी होने लगी तब पुलिसकर्मियों ने गैस को बाहर निकालने के लिए पानी की बौछार मारी और आधे घंटे की भारी मशक्कत के बाद स्थिति सामान्य हो पाई. लेकिन लीक हुए गैस का असर सुबह तक रहा.

एडीसीपी रणविजय सिंह का कहना था कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि थाना सेक्टर- 24 परिसर में रखे आंसू गैस के गोले में लगातार पड़ रही गर्मी के कारण रिसाव हुआ और बाक्स में रखें आंसू गैस के गोलों में एक साथ हुए रिसाव से काफी मात्रा गैस निकली और कमरे में भर गई, जिससे पुलिसकर्मियों को परेशानी हुई.

लेकिन उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए गैस को बाहर निकाला और आंसू गैस के गोलों को सावधानीपूर्वक सुरक्षित स्थान पर रख दिया है. इस हादसे में किसी प्रकार की कोई भी परेशानी नहीं हुई ना ही किसी प्रकार की किसी को कोई हानि हुई है गैस के गोले में हुए रिसाव के कारणों की जांच की जा रही है

Related posts

चलती इलेक्ट्रिक कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

एटीएम लूटने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार  

Ajit Sinha

कमल हत्याकांड : चर्चित यू-ट्यूबर व बाइक स्टंट करने वाले शख्स समेत 3 लोग गिरफ्तार, हत्या का कारण प्रेम-प्रसंग में बाधा बनना हैं-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x