Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश

मथुरा : दबंगों ने की मेडिकल स्टोर के मालिक धुनाई, घटना क्रम सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, मुकदमा दर्ज।

खेमचन्द पटेल की रिपोर्ट 
मथुरा :  थाना हाईवे इलाके के मंडी चौराहा स्थित मार्केट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दबंग लोगों ने एक मेडिकल स्टोर पर जाकर मेडिकल स्टोर के मालिक के साथ मारपीट शुरु कर दी। स्टोर मालिक कुछ समझ पाता उससे पहले ही दबंग लोगों ने धुआंधार लात-घूंसे आदि से स्टोर मालिक दोनों भाइयों को बुरी तरह से धुन डाला।
         इतना ही नहीं उन्होंने पूरे मेडिकल स्टोर में जमकर तोड़फोड़ की । मारपीट की यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद मेडिकल स्टोर मालिक ने तत्काल 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही डायल 100 की गाड़ी मौके पर जा पहुंची और उन्होंने पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया और सीसीटीवी के फुटेज भी चेक किये।  पीड़ित योगेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 8-10 नामजद लोग उनकी दुकान पर आए और उन्होंने उनके साथ न केवल मारपीट की बल्कि जान से मारने की कोशिश की। पीड़ित की मानें तो 8-10 नामजद लोग हैं जिनके नाम बाबू ,दिनेश चंद , बन्टू ,महेश ,मनीष और संजय हैं।

Related posts

छुड़ाया गया अगवा बच्चा, 4 करोड़ की फिरौती मांगने वाली आरोपित सहित महिला पांच अपहरणकर्ता अरेस्ट

Ajit Sinha

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति ने सुश्री प्रतिभा शर्मा को किया सम्मानित।

Ajit Sinha

मथुरा : यमुना नदी में रेती माफिया सक्रिय, उप -जिलाअधिकारी ने कई ट्रैक्टर -ट्राली को पकड़ कर किया पुलिस के हवालें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x