Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

मां से मजाक करता देख बेटे ने फूफा के सीने में दे मारा चाकू, फूफा की मौत, किया सरेंडर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
मेरठ से ईस्ट दिल्ली के पांडव नगर इलाके में अपने साले की तेरहवीं में शामिल होने आए 40 साल के विजय की उनके भतीजे ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी बताया जा रहा है विजय अपने छोटे साले की बीवी से मजाक कर रहा था साले का बेटा भी पास में बैठा हुआ था वह नशे में था उसकी मां से मजाक करता देख उससे रहा नहीं गया

वहां पड़ा सब्जी काटने वाला चाकू उसने उठाकर अपने फूफा के सीने में घोप दिया और मौके से फरार हो गया जब सुबह उसे पता चला कि उसके फूफा की मृत्यु हो गई है तो उसे बहुत अफसोस हुआ और वह खुद ही थाने पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया और वारदात को अंजाम देने वाला हथियार भी पुलिस को सौंप दिया वहीं आरोपी का कहना है कि उसे बहुत ही अफसोस है उसका इरादा अपने फूफा का कत्ल करना नहीं था अपनी मां से मजाक करता देख और नशे में होने की वजह से उसने इस वारदात को अंजाम दिया है ।

घटना गुरुवार रात की है। आरोपी 18-19 साल का युवक है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आज विजय का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया  वारदात के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है किसी को यकीन नहीं हो रहा कि घर में इस तरह की वारदात हो गई।विजय मेरठ में रहते थे। गुरुवार को वह पांडव नगर के कोटला गांव में अपने साले की तेरहवीं में शामिल होने आए थे।

शाम के समय वह दूसरे साले के घर थे उस दौरान अन्य रिश्तेदारों के साथ वहां शराब पीने का सिलसिला शुरू हुआ गया और वह अपनी सलज से मजाक करने लगा ये बात साले के बेटे को बर्दाश नही हुई और इस घटना को अंजाम दे दिया  चाकू घोंपने के बाद आरोपी फरार हो गया अन्य परिजन घायल विजय को लेकर अस्पताल लेकर गए। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी

शराब पीने न बैठते तो नहीं जाती जान
परिजनों ने बताया कि गुरुवार को विजय को वापस घर लौटना था। अगर वो शाम को शराब पीने नहीं बैठते तो जिंदा होते। परिवार के बीच कोई पुरानी रंजिश नहीं है। अब शराब पीने के दौरान ऐसा क्या हुआ कि बात यहां तक पहुंच गई, यह परिजनों को भी नहीं पता। 

Related posts

पुलिस कमिश्नर सतेंद्र गुप्ता ने आज कार्यालय पुलिस आयुक्त फरीदाबाद में अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की।

Ajit Sinha

खरगे बोले- मोदी झूठ बोलकर वोट लेते हैं, फिर लोगों को तंग और तबाह कर देते हैं

Ajit Sinha

साइबर क्राइम पुलिस के लिए बड़ी चुनौति, कोरोना काल सबसे ज़्यादा बढ़ने वाला क्राइम, 63% का इज़ाफ़ा हुआ : आलोक सिंह

Ajit Sinha
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x