Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा राज्य विजिलेंस ब्यूरो ने आज पटवारी को 24000 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य विजिलेंस ब्यूरो ने पानीपत जिले के सिवाह में तैनात हलका पटवारी जितेन्द्र को जमीन की खेवट अलग करने की एवज में 24000 रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि गांव सिवाह निवासी शिकायतकर्ता सुरेश कुमार ने ब्यूरो में पटवारी के खिलाफ शिकायत देते हुए आरोप लगाया था कि पटवारी उसकी जमीन की खेवट अलग करने की एवज में उससे रिश्वत की मांग कर रहा है।

शिकायतकर्ता द्वारा इस मामले को विजिलेंस ब्यूरो के संज्ञान में लाने के बाद ब्यूरो ने छापेमारी टीम का गठन किया, जिसने रेड करते हुए पटवारी को 24000 रुपये लेते रंगे हाथ काबू किया। प्रवक्ता ने आगे बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद: गांव मुंझेड़ी में नाली में पानी निकासी को लेकर तगड़े झगड़े में भाई की हत्या करने के तीन आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने किया आर. वी. इंजीनियरिंग कॉलेज, बेंगलुरु के साथ समझौता

Ajit Sinha

भोजपुरी और पूर्वांचली संगठनों ने पूर्व मंत्री विपुल गोयल को सौंपा भोजपुरी से अश्लीलता दूर कराने की कमान।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x