Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: विधायिका सीमा त्रिखा और ग्रीन फ़ील्ड रेजिडेंट वैल्फेयर एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना को सम्मानित किया गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: गुरु तेग बहादुर जी का 400 साला प्रकाश पर्व गत शनिवार को गुरुद्वारा सिंह सभा ग्रीन फील्ड कॉलोनी में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म मानवीय मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांत की रक्षा के लिए अपने प्राण की आहुति दी थी। सिख धर्म में उनके बलिदान को बड़ी श्रद्धा से याद किया जाता है।

इस पावन अवसर के मौके पर प्रसिद्ध रागी जत्थे और कथावाचक ने रसभरी रसना से कीर्तन व कथा विचार से संगत को गुरु मत विचारों से जुड़ा। संगत ने भी कार्यक्रम में बहुत बढ़-चढ़कर कर भाग लिया ।

इस मौके पर गुरुद्वारे को बहुत भव्य ढंग से सजाया गया। हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल मेंबर गुरुप्रसाद सिंह भी शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान बड़खल विधानसभा क्षेत्र की विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा और ग्रीन फ़ील्ड रेजिडेंट वैल्फेयर एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने गुरु साहब के चरणो में माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।

तदुपरांत विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा व वीरेंद्र भड़ाना ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जसविंदर सिंह डी.पी सिंह, बलविंदर व अन्य कमेटी के सदस्यों का कार्यक्रम को बहुत अच्छे ढंग से आयोजित करने पर हार्दिक बधाई दी।

Related posts

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीमों ने आज घीवर और सॉस बनाने वाले वर्कशॉप में की छापेमारी -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने हरियाली अमावश्या पर वृक्षारोपण कर दिया प्रदुषण मुक्त वातावरण का सन्देश।

Ajit Sinha

केंद्र सरकार द्वारा पारित वित्त विधेयक 2025 के खिलाफ 17 दिसंबर को उपायुक्त कार्यालय फरीदाबाद पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x