Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बंद ट्रक में भरकर ले जाई जा रही किसी मार्क और बांड की 600 पेटी अवैध शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा एनएच 91 से हो कर तस्करी कर ले जाई जा रही शराब की खेप पुलिस और आबकारी विभाग ने जब्त  किया है। कोतवाली बादलपुर स्थित एनएच 91 पर चेकिंग के दौरान बिना किसी मार्क और बांड की 600 पेटी अवैध शराब का भरा हुआ ट्रक आबकारी विभाग ने चेकिंग के दौरान पकड़ा. शराब की कीमत लगभग 32 लाख रुपए बताई जा रही है पुलिस ने एक शराब तस्कर को ट्रक के साथ किया गिरफ्तार किया है।

बंद ट्रक में भरकर ले जाई जा रही अवैध शराब को पुलिस और आबकारी विभाग ने एनएच 91 पर चेकिंग के दौरान पकड़ा है. एडिशनल डीसीपी नोएडा सेंट्रल इलामारन जी. ने बताया कि आबकारी विभाग को इनपुट मिला था कि शराब का एक बड़ा कंसाइनमेंट गौतमबुद्ध नगर से होकर ले जा रहा है. सूचना के आधार पर आबकारी विभाग और कोतवाली बादलपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से एनएच-91 वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी.

इसी दौरान एक ट्रक को जब जांच के लिए रोका गया, तो ट्रक ड्राइवर ने बताया कि वह दवाइयों की खेप को लेकर जा रहा है. ड्राइवर ने पुलिस को दवाईयो से सम्बधित एक बिल्टी भी दिखाई जिसमें काशीपुर से पानीपत जाने  का जिक्र किया गया था.  लेकिन पुलिस टीम को ट्रक चालक की गतिविधियां संदिग्ध लगी तो उन्होंने ट्रक तलाशी ली. तो ट्रक से 600 पेटियां अवैध विदेशी शराब बिना किसी लेवल या ब्रांड की बरामद की गई.  जांच के दौरान यह भी पता चला कि ट्रक ड्राइवर नकली नंबर प्लेट लगाकर अवैध शराब की तस्करी कर रहा था. 

आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शराब की कुल मात्रा 5400 लीटर है, जो कि 600 बेटियों में बंद कर तस्करी की जा रही थी बरामद शराब का कुल मूल्य 32 लाख के करीब है. पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर शराब की तस्करी कर रहे आरोपी गुरुप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया और ट्रक और अवैध शराब को जब्त कर लिया है

Related posts

पुलिस कमिश्नर डा. हनीफ कुरैशी ने कंधों पर स्टार लगा कर 31 एएसआई को प्रमोट करके सब इंस्पेक्टर बनाया हैं।

Ajit Sinha

बिजली के दो ट्रांसफार्मर में लगी आग, एक ट्रांसफार्मर फटने से मची अफरा-तफरी

Ajit Sinha

नौकर और उसके दोस्त को पुलिस ने अरेस्ट कर चोरी के 24 लाख 20 हजार रूपए को किया बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x