Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: डबुआ कॉलोनी की सब्जी मंडी में मां -बेटे को लात घूसों से पीटने के आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज, जल्द होंगे अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: एनआईटी क्षेत्र के अंतर्गत डबुआ कॉलोनी में आज पार्किंग में बाइक की 10 रूपए की  पर्ची को लेकर हुए विवाद में पार्किंग पर कार्य करने वाले लड़कों ने दोनों मां -बेटे को लात -घूसों से जमकर कर पीटा।

किसी शख्स ने मारपीट का लाइव वीडियो बना कर वायरल कर दिया। इस वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आई सभी हमलाबरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपितों की तलाश शुरू कर दी हैं।  

पुलिस प्रवक्ता की माने की शिकायतकर्ता के अनुसार उसने अपनी बाइक डबुआ सब्जी की पार्किंग में ₹10 की पर्ची कटवा कर खड़ी की थी। जो सब्जी मंडी से सामान लेकर अपनी मां से पहले आ गया और उसकी मां पीछे रह गई थी। आरोपी के द्वारा पार्किंग की पर्ची मांगने पर शिकायतकर्ता ने बताया की पार्किंग पर्ची उसकी मां के पास है। जो पीछे आ रही है।

लेकिन आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता की मां के आने पर और छूट छुटावा करने पर  उसके साथ भी मारपीट  की। वारदात के संबंध में थाना डबुआ में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान ने  आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश दिए हैं आरोपियों  की तलाश में क्राइम ब्रांच की टीम लगाई गई है आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।  

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के दौरान आज 6 विधेयक पारित किए गए।

Ajit Sinha

पलवल: 2024 में इनेलो की सरकार बनेगी तब प्रदेश के सभी वर्गों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मिड डे मिल के वर्करों ने आज वेतन बढ़ौतरी को लेकर जिला उपायुक्त कार्यालय पर जम कर विरोध प्रदर्शन किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x