Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

गैंगस्टर खालिद को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, साथी रिजवान फरार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: एनसीआर क्षेत्र में लूट, चोरी के 50 से अधिक वारदातों  को अंजाम देने वाला गैंगस्टर खालिद को बृहस्पतिवार देर रात सेक्टर- 58 कोतवाली पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लग गई। खालिद का साथी रिजवान अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल खालिद को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है पुलिस ने उसके पास से लूट की घटना में इस्तेमाल की गई बाइक, मोबाइल, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। फरार रिजवान की तलाशी के लिए पुलिस काम्बिंग कर रही है. 

घायल खालिद को इलाज के लिए  अस्पताल ले जाती हुई पुलिस की टीम और मुठभेड़ के बाद घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे एडिशनल डीसीपी नोएडा रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस की टीमें सेक्टर-62 स्थित योगदा आश्रम से कार्ल हूबर स्कूल की तरफ जाने वाली सड़क पर गश्त कर रही थीं। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक गुजरे। संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने दोनों को रुकने का इशारा किया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर  दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की एक गोली शातिर बदमाश खालिद के पैर में जा लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान खालिद का साथी रिजवान अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि फरार बदमाश की तलाशी के लिए पुलिस लगातार कॉम्बिंग कर रही है खालिद के खिलाफ जो 51 मुकदमे दर्ज हैं, उसमें से 25 लूट के हैं। घायल बदमाश ने बताया कि उसके गिरोह में कुल छह बदमाश शामिल हैं,जिसमें से तीन की गिरफ्तारी दिल्ली, पंजाब और नोएडा से हो चुकी है। तीन अन्य की तलाश जारी है। गिरोह के सदस्य दिल्ली से आकर नोएडा में वाहन चोरी और लूट की घटना को अंजाम देते थे। गैंगस्टर एक्ट के तहत खालिद पूर्व में भी जेल जा चुका है।

Related posts

हिंसक अपराधों पर कड़ा प्रहार: 110 मुठभेड़, 13 अपराधी ढेर और 156 घायल, 15 दिन का सूदखोर विरोधी अभियान शुरू।

Ajit Sinha

स्टेट विजिलेंस ने पलवल के मुण्डकटी थाने में तैनात ईएएसआई व मुख्य सिपाही को 80,000 रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।       

Ajit Sinha

पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा गुरुग्राम द्वारा ‘ट्रैफिक टॉवर’ में नवनिर्मित ‘कॉन्फ्रेंस हॉल’ का किया उद्घाटन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x